फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaheed Prashant Sharma: This sorrow is for the whole village

पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

Sun, 30 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Prashant Sharma: This sorrow is for the whole village
मुजफ्फरनगर : शहीद के पार्थिव शरीर को देखने के लिए आवास पर उमड़ी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यह गम एक घर का नहीं पूरे गांव का है
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढाना मोड़ के खांजापुर गांव में सुबह छह बजे लोग अपने घरों से निकल सड़क पर आ गए थे। हर कोई भारत मां के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद प्रशांत के अंतिम दर्शन की चाह में था। शहीद के अंतिम संस्कार से पहले गांव में किसी के घर चूल्हा नहीं जला। दो घंटे तक लोग शव का इंतजार करते रहे। गांव के बुजुर्ग सुरेश का कहना है कि उनके गांव का लड़का शहीद हुआ है। ऐसे में गांव के बच्चे-बच्चे की सहानुभूति शहीद के परिवार के साथ है। यह गम एक घर का नहीं पूरे गांव का है।
कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में प्रशांत शर्मा के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद से ही खांजापुर गांव शोक में डूब गया था। ग्रामीणों को रविवार सुबह साढे़ छह बजे शहीद का शव आने की सूचना मिली। सुबह छह बजे से ही गांव के लोग प्रशांत के घर के बाहर मुख्य मार्ग के किनारों पर आकर जमा हो गए थे। गांव में शायद ही कोई ऐसा हो जो शहीद का अंतिम दर्शन करना नहीं चाहता था। हर किसी को प्रशांत के जाने का गम था, पर गर्व इस बात का था कि वह देश के लिए कुर्बान हुआ है। जब तक प्रशांत का अंतिम संस्कार नहीं हो गया, गांव में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला
विज्ञापन

पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
मुजफ्फरनगर। शहीद प्रशांत का शव जब उसके घर पर आया तो लोगों का पाकिस्तान पर भी गुस्सा फूटा। भारत माता की जय, वंदेमातरम् और प्रशांत शर्मा अमर रहे, शेर आया-शेर आया, के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed