फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaheed Prashant Sharma: Jat Regiment Officers Pay Tribute

श्मशान घाट में जाट रेजीमेंट के अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 31 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Prashant Sharma: Jat Regiment Officers Pay Tribute
आत्मबोध श्मशान घाट में शहीद को श्रद्वांजलि देते सेना अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्मशान घाट में जाट रेजीमेंट के अफसरों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ से प्रशांत के पार्थिव शरीर के साथ जाट रेजीमेंट के ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौड़ व कर्नल सतवीर सतवालेकर शहीद के घर पहुंचे।
तिरंगे में लिपटा शहीद का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सेना के अफसरों ने शहीद के पिता शीशपाल को सेना की ओर से दिया गया शोक संदेश और तिरंगा झंडा सौंपा। वहीं, पुलवामा से पहुंचे शहीद प्रशांत शर्मा की 50 आरआर बटालियन से सूबेदार जयप्रकाश गगन और जवान अंकित चौहान ने शहीद के परिवार को प्रशांत शर्मा की शौर्यगाथा की जानकारी दी। अंतिम यात्रा के बाद पार्थिव देह काली नदी स्थित आत्मबोध श्मशान घाट पहुंचने पर सेना के अफसरों ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

विजय हिंदुस्तानी ने भी दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। प्रशांत शर्मा को श्रद्धांजलि देने शामली जनपद से विजय हिंदुस्तानी भी पहुंचे। श्मशान घाट में विजय ने शहीद की पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें सलामी दी। गौरतलब है कि विजय हिंदुस्तानी पुलवामा अटैक से चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने सभी शहीद जवानों के नाम अपनी कमर पर गुदवा लिए थे। कमर पर गुदवाए गए शहीदों की इस फेहरिस्त में शनिवार को विजय ने प्रशांत शर्मा का नाम भी गुदवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed