{"_id":"66f08d7dc06162038b0f64f4","slug":"shahdabbar-is-in-mourning-due-to-ankurs-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-130482-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अंकुर की मौत से शोक में डूबा शाहडब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अंकुर की मौत से शोक में डूबा शाहडब्बर
विज्ञापन
बुढ़ाना। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने में तैनात शाहडब्बर निवासी कांस्टेबल अंकुर राठी की सरकारी पिस्टल से चली गोली लगने से मौत हो गई थी। उसका शव दोपहर में नोएडा से गांव में लाया गया। बेटे की मौत से गांव शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में शोक सलामी के साथ कांस्टेबल का अंतिम संस्कार हुआ। मृतक के छोटे भाई ने चिता को मुखाग्नि दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर का रहने वाला अंकुर राठी (32) पुत्र जयवीर राठी ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाने में तैनात था। शनिवार को थाने में सरकारी पिस्टल की चली गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद अंकुर राठी का शव गांव पहुंचा तो परिवार शोक में डूब गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया।
पति के शव को देखते ही कांस्टेबल की पत्नी शिवानी चक्कर खाकर गिर गई। परिवार की महिलाओं ने उसे बामुश्किल संभाला। सूचना मिलने पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गमगीन माहौल में शोक सलामी के साथ शव का अंतिम संस्कार हुआ। छोटे भाई अंकित राठी उर्फ छोटू ने भाई की चिता को मुखाग्नि दी।