फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shah Mohammad made accused in attack on GST team

जीएसटी टीम पर हमले का मामला: आरोपी बनाया शाह मोहम्मद, 13 दिसंबर को अदालत में होगी पेशी

Wed, 11 Dec 2024 11:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2024 11:04 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले और गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मो. राना को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
Shah Mohammad made accused in attack on GST team
मोहम्मद राना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले और गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मो. राना को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस को मेरठ कोर्ट से बी वारंट मिल गया। 13 दिसंबर को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन


वहलना चौक स्थित राना स्टील प्रकरण में जीएसटी टीम के इंटेलीजेंस अधिकारियों ने बयान दर्ज कराए थे। पुलिस वीडियो और बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अभी तक जीएसटी चोरी की धाराओं में जेल में बंद पूर्व सांसद के बेटे शाह मोहम्मद राना को अब दूसरे मुकदमे में भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मेरठ कोर्ट में सुनवाई हुई। बी वारंट मिल गया है। बीएनएस की धाराओं में आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।वहीं, पूर्व विधायक शाहनवाज राना के बाद अब उनके कारोबारी बेटे व कंपनी के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधडी, अमानत में खयानत की धाराओं मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सहायक आयुक्त राज्य कर खंड आठ प्रदुम्मन चौधरी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जंबूदीप एक्सपोर्ट एड इंपोर्ट लिमिटेड मेरठ रोड के जीएसटी नंबर के विरुद्ध प्राप्त इनपुट के आधार पर कंपनी की जांच 2018-19 में राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा ने की थी। कंपनी की ओर से जो प्रपत्र प्रस्तुत किए गए, उनमें फर्जी कागजात मिले।

 

न्यू यूपी उत्तराचंल टीपीटी कंपनी रामपुर चुंगी रुड़की, अयान रोड लाइंस राना चौक, हरियाणा महाराष्ट्र फ्रेट कैरियर कैथल हरियाणा, बरकत धर्मकांटा मेरठ रोड की बिल्टी फर्जी पेश की गई। इन संस्थानों का कोई अस्तित्व नहीं पाया गया। वेदांशु रोड कैरियर औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद की बिल्टी असत्यापित पाई गई।

इसके अतिरिक्त कंपनी पर 27 करोड़ दो लाख 47 हजार 588 रुपये बकाया था। जिसे कंपनी ने जमा नहीं कराया। कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों से आईटीसी क्लेम किया। सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने के लिए फर्जी बिल्टियां तैयार की गई है। इसी आधार पर सर्व जंबूदीप एक्सपोर्ट कंपनी, कंपनी के डायरेक्टर कामरान राना, शाह आजम राना, जिया अब्बास जैदी और तौसिफ कुरैशी को आरोपी बनाया गया है।

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया। अभी जांच चल रही है। जांच में और भी जो नाम प्रकाश मों आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed