फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shafipur strip also included in polluted villages

प्रदूषित गांवों में शफीपुर पट्टी को शामिल करने की मांग

Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shafipur strip also included in polluted villages
मुजफ्फरनगर। एनजीटी द्वारा हिंडन नदी के किनारे बसे प्रदूषित 26 गांवों की सूची में शफीपुर पट्टी को शामिल नहीं करने के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया है। एहतशाम सिद्दीकी ने ज्ञापन में कहा है कि हिंडन एवं काली नदी के किनारे बसे ऐसे 58 गांव चिह्नित किए गए थे कि इनमें शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। हिंडन नदी के किनारे बसे 26 गांवों को चिह्नित किया गया था। लेकिन बुढ़ाना तहसील के शफीपुर पट्टी को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि शफीपुर पट्टी भी हिंडन नदी के किनारे बसा है और गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। ज्ञापन में कहा गया कि यह अर्द्ध नगरीय इलाका है और किसी न किसी रूप में सरकार को टैक्स देता है। सूूची में शामिल नहीं होना शफीपुर पट्टी में रहने वाले लोगो की साथ नाइंसाफी है। शुद्ध पानी की समस्या यहां विकराल रूप धारण किए हुए है, जो गंभीर चिंता का विषय है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed