फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shadow fog at night, sunny with cold wind during the day

Muzaffarnagar News: रात में छाया कोहरा, दिन में ठंडी हवा के साथ खिली धूप

Thu, 22 Dec 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog at night, sunny with cold wind during the day
सुबह कोहरे व कड़ाके की ठंड में स्कूल जातीं छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे चल रहा है। रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहा। दिन में धूप खिली, लेकिन करीब सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को खूब कंपकंपाया।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही जिले में कोहरा छाना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह तक कोहरा छाया रहा, जिससे आम जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सडक़ों पर दुपहिया वाहनों का आवागमन कम रहा। दिन का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री रहा। लोग दिन में सर्दी से बचाव के लिए अलाव सेकते हुए नजर आए। इसके अलावा हीटर का भी सहारा लिया गया। सर्दी से बाजार पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्राहकों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा कम रही। सुबह बाजार में ग्राहक देरी से पहुंचे और शाम को जल्दी बाजार बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन

उधार की लकड़ी से जलेगा अलाव
मुजफ्फरनगर। शहर के चौराहों पर पालिका अब उधार की लकड़ी से अलाव जलाएगी। वित्तीय अधिकारों की खींचतान के कारण प्रशासन को 100 क्विंटल लकड़ी उधार लेनी पड़ी। शहर में करीब 35 से 40 स्थानों पर अलाव जलाए जाते हैं। इसके लिए पिछले साल लगभग 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लकड़ी की खरीद की गई थी। करीब चार लाख रुपये की लकड़ी अलाव जलाने के लिए प्रयोग हुई थी। इस बार भी अलाव जलाने के लिए लकड़ी खरीद का टेंडर पालिका में प्रशासक रहते हुए नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार के समय निकाला गया था, रेट भी तय हो गए। 24 नवंबर को हाईकोर्ट से चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के अधिकार बहाल हो गए तो 30 नवम्बर को वह कुर्सी पर बैठी। लेकिन चेयरपर्सन को विधिवत चार्ज नहीं मिलने के कारण वह भी बेबस ही नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चार्ज होने के साथ ही ईओ पालिका हेमराज सिंह भी कभी कोर्ट तो कभी अन्य कार्यों से जिले से बाहर ही हैं। दो दिन कंपनी बाग की लकड़ी से काम चलाया गया, जब वह खत्म हुई तो सिटी मजिस्ट्रेट के मौखिक आदेश पर 100 क्विंटल लकड़ी उधार ली गई हैं।
पालिका के रैन बसेरे में एसडीएम ने भिजवाये कंबल
पालिका के रेलवे स्टेशन पर बने स्थाई रेन बसेरे में लोगों को सर्द रात गुजारने के लिए कम्बल भी कम पड़ रहे हैं। उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित पालिका के स्थाई रेन बसेरे में कंबल पहुंचवाये गये।

तितावी में पुलिस ने लगाए रिफ्लेक्टर
तितावी। घने कोहरे चलते तितावी शुगर मिल और पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाएं है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाए, ताकि लाइट पडऩे पर पता चल सके कि सामने वाहन चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कोहरे में होने वालो हादसों में कमी आएगी। इस दौरान सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा ने अपनी मौजूदगी में तितावी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह के साथ कई वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed