{"_id":"639a083cd7623343f5452479","slug":"shadow-crisis-on-the-salary-of-municipal-workers-muzaffarnagar-news-mrt617667287","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पालिका कर्मियों के वेतन पर छाया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पालिका कर्मियों के वेतन पर छाया संकट
विज्ञापन
- सिटी मजिस्ट्रेट बोले, अब हम प्रशासक नहीं
- ईओ एक दिसंबर से लगातार पालिका से गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चेयरमैन और प्रशासक के बीच वित्तीय अधिकारों को लेकर अनिर्णय की स्थिति है। ऐसे में पालिका कर्मियों को सात तारीख में मिल जाने वाला नवंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। ईओ छुट्टी पर हैं। बैंक ने हाईकोर्ट का मामला होने के कारण पालिका में तकरार खत्म होने तक भुगतान से इंकार कर दिया है।
कांवड़ यात्रा के बीच ही पालिका में शीर्ष स्तरीय नेतृत्व को लेकर शुरू हुआ शह और मात का खेल आज भी जारी है। पालिका प्रशासन के मुताबिक पालिका के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल 11 दिसंबर की रात 12 बजे समाप्त हो चुका है। बोर्ड का अब अस्तित्व ही नहीं रहा है। चेयरपर्सन के पक्ष में आण् हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश को लेकर कोई भी रिस्क उठाने को तैयार नहीं है। पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के लिए टाउनहाल स्थित कार्यालय के बोर्ड से लेकर कुर्सी तक पर अंजू अग्रवाल बैठ चुकी है। मगर, वेतन नहीं मिलने के कारण काफी कर्मचारी परेशान हैं। संविदा तथा आउस सोर्सिंग के कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
क्या बोले नगर मजिस्ट्रेट
नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार का कहना है कि मैं अब पालिका में प्रशासक नहीं हूं। हाईकोर्ट ने चेयरपर्सन के काम में हस्तक्षेप पर रोक लगा दी है। ईओ बताएंगे कि किसके पास है वित्तीय अधिकार।
विज्ञापन
हम करेंगे कर्मचारियों के वेतन का भुगतान
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद मुझे चार्ज हो चुका है। मगर, ईओ जान बूझकर मनमानी कर रहे हैं। लगातार छुट्टी पर चल रहे हैं। पालिका कर्मियों का वेतन बनाने का आदेश विभागीय अधिकारियों को कर दिया गया है।