फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shabash Salim, saved student's life by jumping in the canal

Muzaffarnagar News: शाबाश सलीम, नहर में कूदकर बचाई छात्रा की जान

Sat, 28 Dec 2024 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shabash Salim, saved student's life by jumping in the canal
खतौली। गांव सठेड़ी पुल के नीचे एक छात्रा आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गई। वहां से गुजर रहे कार चालक ने छात्रा को नहर में कूदते देखा तो वह उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। किसी तरह उसने छात्रा की जान बचाई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह के समय शाहपुर थाने के एक गांव निवासी छात्रा गंगनहर के आसपास घूम रही थी। इसी दौरान छात्रा गंगनहर पुल के बराबर में बनी सीढ़ी से नीचे उतरी तथा नहर में कूद गई। इस दौरान छात्रा को नहर में कूदते देख कर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी सलीम अहमद कार से मेरठ की ओर जा रहा था। उसकी निगाह नहर में कूद रही छात्रा पर पड़ी तो वह कार रोक कर नहर में कूद गया। उसने छात्रा को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया। छात्रा ठंड से कांपने लगी तो वहां मौजूद लोगों ने आग जलाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से बात कर उसके परिजनों को जानकारी दी। वह कुछ ही देर में मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा मेरठ के एक कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रही है। उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। ऐसा कदम उठाने के बारे में छात्रा ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed