{"_id":"63b1bcfa930cf9179a362884","slug":"severe-cold-on-the-first-day-of-the-year-muzaffarnagar-news-mrt62011552","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: साल के पहले दिन पड़ी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: साल के पहले दिन पड़ी कड़ाके की ठंड
विज्ञापन
- दिन का अधिकतम तापमान रहा 12.8 डिग्री
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। साल के पहले ही दिन कड़ाके की ठंड पड़ी। दिन के तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। इससे पहले पिछले साल 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सड़कों और बाजारों में भी आवाजाही कम रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री था, जिसके मुकाबले रविवार को पारा करीब छह डिग्री कम रहा। उधर, रविवार को प्रयागराज से वाया मुजफ्फरनगर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे, सहारनपुर से वापस जाने वाली ट्रेन ढाई घंटे व पुरी से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन साढे़ पांच घंटे तथा दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेन सवा घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।