फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven rounds with words in the same pavilion

ब्लॉक में दस कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

Sun, 06 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Seven rounds with words in the same pavilion
एक ही मंडप में वचनों के साथ लिए सात फेरे
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पर दस निर्धन परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। विधायक विक्रम सैनी ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उन्हें शादी के प्रमाणपत्र वितरित किए। हिंदू रीति रिवाज से नौ जोड़े ने एक ही मंडप में सात फेरे लिए, जबकि एक युवक और युवती का मौलवी ने निकाह पढ़ाया।
ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक ही मंडप के नीचे दस युवक-युवतियों को परिणय सूत्र में बांधा गया। इनमें से नौ युवक और युवतियों का पंडित ने हिंदू रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई। वहीं, दूसरे वर्ग के युवक और युवती का निकाह मौलवी ने पढ़ाया। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें शादी प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसके साथ ही विधायक ने सभी नवदंपतियों को शासन की ओर से वधू के नाम पर 35 हजार धनराशि का चेक, दस हजार रुपये कीमत के बर्तन, पायजेब, बिछुवे और पोशाक भी भेंट की। बीडीओ पवन विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख के पति गौतम समेत एडीओ पंचायत व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स .......
लड़की को परेशान किया तो उठवा दूंगा
खतौली। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी वर-वधू से बात कर उन्हें शादी संस्कार के बाद के जीवन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की पीड़ा से बचा दिया है। विधायक ने दूल्हों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी पत्नी को परेशान किया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस से उठवाकर इलाज करा दिया जाएगा। उन्होंने शादीशुदा जोड़ों को मोबाइल से यथासंभव बचने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मोबाइल अच्छे इस्तेमाल के लिए है, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग करते हैं। सोशल मीडिया से तो जितना हो सके, बचकर रहें। उन्होंने हंसी-मजाक के लहजे में दूल्हों से कहा कि शादी के बाद मिलने वाली जिम्मेदारी संभालना बहुत बड़ा काम है, जिसे आपसी समझ से चलाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed