{"_id":"6598561c19c343939801c0e8","slug":"seven-roadways-buses-complete-their-life-will-be-auctioned-soon-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-14583-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सात रोडवेज बसों की आयु पूरी, जल्द होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सात रोडवेज बसों की आयु पूरी, जल्द होगी नीलामी
Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
- सभी बसें देहात क्षेत्र में चलती हैं, आरएम कार्यालय को भेजी है सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दस साल की आयु पूरी होने पर सात रोडवेज बसों को परिवहन निगम ने नीलाम कराने की तैयारी कर ली हैं। मुजफ्फरनगर एआरएम कार्यालय ने रिपोर्ट तैयार कर आरएम कार्यालय को भेजी है। सभी बसें देहात क्षेत्र में चलती हैं। इससे कई गांवों के लोगों को परेशानी होगी। अभी यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बसों को हटाया नहीं गया है।
जिले के परिवहन विभाग में अनुबंधित व निगम की 186 बसें है। इनमें 135 बसें परिवहन निगम संचालित करता है। निगम की सात बस दस साल की आयु पूरी कर चुकी है जो एनजीटी के कानून के अनुसार सड़क पर नहीं चलाई जा सकती है, लेकिन फिलहाल यह बसें विभागीय बेड़े में शामिल हैं। अधिकारियों ने इन बसों की सूची तैयार कर उन्हें नीलाम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर का कहना है कि यह सूची एआरएम कार्यालय ने सहारनपुर आरएम कार्यालय को भेज दी है। जल्द ही वहां से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई को पूरा किया जाएगा।
इन मार्गों से हटेंगी बसें
बताया गया कि मुजफ्फरनगर से हरिद्वार, बसेडा, खाईखेड़ी, कुटबा, हड़ौली मार्ग से बसें आयु पूरी करने के चलते हटाई जाएंगी। कुछ दिनों के लिए इन क्षेत्रों के लोगों को आने जाने में परेशानी हो सकती है। यह सभी बस एनसीआर में नहीं चलाई जा सकती हैं, लेकिन एनसीआर क्षेत्र से बाहर होने के कारण इन बसों को सहारनपुर जिले के किसी भी डिपो में भेजने के लिए भी प्रयास किए गए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।