तीरंदाजी में सात खिलाड़ियों का चयन
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। मेरठ में आयोजित सीनियर आर्चरी स्टेट चैंपियनशिप में रघुवंशी आर्चरी एकेडमी सोरम के सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रघुवंशी आर्चरी एकेडमी सोरम के संचालक विपिन बालियान ने बताया कि रविवार को मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जनपद मुख्यालय पर खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें रघुवंशी आर्चरी एकेडमी के छह खिलाड़ी साहिल चौधरी, हर्ष, नमन, उज्ज्वल, प्रियांशु व सावेज का चयन कंपाउंड व कपिल रघुवंशी का चयन रिकब के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।