फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven people including two women died from Corona

कोरोना से दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत

Wed, 05 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seven people including two women died from Corona
कोरोना से दो महिलाओं सहित सात लोगों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं समेत सात संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार मृतकों की संख्या 171 पहुंच गई है, जबकि यह आंकड़ा कहीं ज्यादा है। शहर और देहात में 311 नए संक्रमित मिले हैं। 594 मरीज ठीक भी हुए, फिर भी मरीजों की संख्या 4426 है।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं समेत सात मरीजों की मृत्यु हुई है। सुरेंद्रनगर निवासी 52 साल की महिला को तीस अप्रैल को भर्ती कराया गया था। खतौली के जमना विहार निवासी 54 साल की महिला 25 अप्रैल से भर्ती थी। दोनों की मृत्यु हो गई। रामपुरी निवासी 68 साल के वृद्ध, खतौली निवासी 46 साल के व्यक्ति और खतौली के ही 35 वर्षीय युवक की भी कोविड अस्पताल में मृत्यु हुई है। शहर के शिवनगर निवासी 29 साल के युवक और नई मंडी के 72 साल के व्यक्ति की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सभी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 311 नए मरीज मिले हैं। इनमें शहर में 102, शहर से सटे क्षेत्र में 55 मरीज मिले हैं। बघरा में चार, बुढ़ाना में 46, चरथावल में सात, जानसठ में 49, खतौली में 21, मोरना में पांच, पुरकाजी में पांच, शाहपुर में 15 संक्रमित मिले हैं। शहर से ज्यादा मरीज 199 देहात में पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि 594 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब तक 20844 कोरोना संक्रमित मिल चुके है, जिनमें से 16247 मरीज ठीक हो गए है, अभी भी 4426 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिक्षकों का निधन हुआ
मुजफ्फरनगर। शहर में दो शिक्षकों का निधन हो गया। एटूजेड कोलोनी निवासी 40 साल के विनोद कुमार डीएवी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के लेक्चरार थे। चुनाव ड्यूटी के बाद से ही वो बीमार चल रहे थे। बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे। दो दिन पहले ही घर आए थे। मंगलवार रात में फिर से तबीयत बिगड़ी और ऑक्सीजन सिलिंडर भी खत्म हो गया। अलसुबह उनकी मृत्यु हो गई। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने बताया कि विनोद कुमार आईपीएस सतेंद्र कुमार के बहनोई थे तथा यहां कृष्णापुरी में ही उनकी ससुराल है। उधर, मोती महल निवासी लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के हिंदी के अध्यापक राजीव शर्मा का भी निधन हो गया। वह कई दिन से बीमार थे तथा यहां भोपा रोड पर एक अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed