{"_id":"5e483ad78ebc3ee5d105b2eb","slug":"seven-more-citizens-came-through-china-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt469195149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चीन से होकर कर आए सात और नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चीन से होकर कर आए सात और नागरिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चीन से होकर आए सात और नागरिक
मुजफ्फरनगर। जिले में सात और नागरिक चीन से लौट कर आए हैं, जिनकी सूची अपर मुख्य सचिव गृह ने एसएसपी को भेजी है। चीन में फैले कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए इन सभी नागरिकों की स्वास्थ्य जांच सीएमओ की निगरानी में कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने सभी लोगों को इस संबंध में नोटिस थमा दिए हैं। चीन से लौट कर आने वालों में दो रामराज के और पांच शहर के निवासी हैं। अब तक जिले में चीन से लौट कर आने वालों की संख्या 25 हो गई है। हालांकि अभी तक किसी को भी कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद सभी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है।
शासन से जारी हुई सूची के अनुसार जिले के लोग गत माह चीन से होकर भारत लौटे हैं। हालांकि जांच पड़ताल में पाया है कि ये अधिकांश लोग दूसरे देशों में रहते हैं, मगर स्वदेश आने के लिए इनकी फ्लाइट वाया चीन को होकर आई थी। इसलिए उसका स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। अपर मुख्य सचिव गृह ने एसएसपी को पत्र भेज कर सातों लोगों के बारे में जानकारी मांगी है। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को रामराज, सिविल लाइन और शहर कोतवाली पुलिस ने उक्त सभी सातों नागरिकों के परिजनों को नोटिस थमा दिए हैं, जिनमें तत्काल अपनी जांच सीएमओ की निगरानी में करा कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा, ताकि इसकी सूचना शासन को भेजी जाए। पुलिस का नोटिस मिलने पर इन परिजनों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि उनका कहना है कि जांच के उपरांत ही ये यहां आए है। उधर, इन सभी की गिगरानी स्थानीय अधिसूचना इकाई (एलआईयू) भी कर रही है।
न्यूजीलैंड चले गए
मुजफ्फरनगर। एसओ रामराज राजेंद्र गिरि के अनुसार शुक्रवार को जब रामराज पुलिस चीन से लौटे व्यक्ति के घर पहुंची तो पता चला कि वो न्यूजीलैँड में कारोबार करते हैं, जो एक जनवरी में न्यूजीलैंड से वाया चीन होकर भारत आए थे। अब वो यहां रह कर 4 फरवरी को वापस न्यूजीलैंड चले गए हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी सभी जांच हो चुकी थी। रामराज के ही दूसरे व्यक्ति भी न्यूजीलैंड में टाईल्स का कारोबार करते है, वो भी 16 जनवरी को न्यूजीलैंड से वाया चीन होकर भारत आए थे। वो वर्तमान में चंडीगढ़ अपनी रिश्तेदारी में गए हुए है।
विज्ञापन
पहले 18 लोगों की हो रही थी निगरानी
मुजफ्फरनगर। जनपद में अभी तक चीन से लौटने वालों की संख्या 25 हो चुकी है। इन सात नागरिकों से पहले यह संख्या 18 थी। हालांकि किसी को भी कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी कर रहा है।
इन्होंने कहा...
- शासन की ओर से 7 नागरिकों की सूची भेजी गई है, जो चीन से लौट कर यहां आए हैं। सभी को पुलिस ने नोटिस जारी कर सीएमओ की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच रिपोर्ट देने को कहा। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
- अभिषेक यादव
एसएसपी
----------
जिले में अभी तक 18 लोग ऐसे थे, जो चीन होकर आए थे। जिनकी जांच कराई गई। एक संदिग्ध था, वो भी जांच में सही पाया गया। अब सात लोगों की सूची और मिली है। कुल 25 लोग हो गए है। इनकी भी स्वास्थ्य विभाग से जांच कराई जाएगी तथा सभी हमारी निगरानी में रहेंगे।
डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा
सीएमओ