फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven elderly and three handicapped youths were found driving e-rickshaws

Muzaffarnagar News: सात बुजुर्ग व तीन दिव्यांग युवक ई-रिक्शा चलाते मिले

Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Seven elderly and three handicapped youths were found driving e-rickshaws
मुजफ्फरनगर। शहर को जाम मुक्त कराने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने कागजात पूरे न मिलने पर 65 ई-रिक्शाओं को सीज किया है। सात बुजुर्ग व तीन दिव्यांग युवक भी ई-रिक्शा चलाते मिले।
विज्ञापन


शहर में पांच हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि शहर में दस हजार से ज्यादा ई-रिक्शा घूम रही हैं। इनमें पांच हजार से ज्यादा ई रिक्शा अपंजीकृत हैं। ई-रिक्शाओं के कारण शहर में सभी मार्गों पर जाम के हालात बने रहे हैं। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एसपी यातायात अतुल कुमार ने अभियान चलाने के आदेश दिए थे। शनिवार को यातायात पुलिस ने शनिवार सुबह दस बजे से शहर में घूमने वाली ई-रिक्शाओं के कागजात चेक करने शुरू किए थे। नावल्टी चौराहे पर चलाए अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसी 65 ई रिक्शा सीज की है जो अंपजीकृत थी और कागजात पूरे किए बिना ही दौड़ाई जा रही थी। सात बुजुर्ग व तीन दिव्यांग युवक ई-रिक्शा चलाते मिले। उनके पास लाइसेंस व ई-रिक्शा के कागजात भी पूरे नहीं थे। एसपी यातायात ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed