फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven crore approved, construction of synthetic track will start soon

सात करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होगा सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण

Thu, 05 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seven crore approved, construction of synthetic track will start soon
डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से चली आ रही खिलाड़ियों की सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की समस्या का समाधान हो गया है। खेलों इंडिया योजना के अंतर्गत ट्रैक के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव के दौरान जिले में आए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की मांग पर सिंथेटिक ट्रैक का तोहफा दिया था। बृहस्पतिवार को बालियान ने बताया कि ट्रैक के लिए खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश ने यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन को लखनऊ को निर्माण के लिए अधिकृत किया है। शासन ने स्थानीय खेल अधिकारियों से ब्योरा मंगाया है। सात करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सिंथेटिक ट्रैक बिछ जाने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आसपास के राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक से बढ़कर एक प्रतिभा, ट्रैक नहीं था
जिले में एथलेटिक्स की एक से बढ़कर एक प्रतिभा हैं, लेकिन अभी तक सिंथेटिक ट्रैक नहीं था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका पंवार जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रैक पर होती हैं, लेकिन जिले के एथलीट मिट्टी के ट्रैक पर अभ्यास कर रहे हैं। जिस कारण परेशानियां उठानी पड़ रही थी। जिला क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह का कहना है कि बजट स्वीकृत हो गया है, जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभाओं को मिलेगा मुकाम : बालियान
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि ट्रैक बन जाने से प्रतिभाओं को मुकाम मिलेगा। खिलाड़ियों को उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed