फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Services of two contract workers terminated, report on two

दो संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त, दो पर रिपोर्ट

Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Services of two contract workers terminated, report on two
देवबंद (सहारनपुर)। संविदाकर्मी लाइनमैन विनोद कश्यप की करंट लगने से हुई मौत के मामले में जहां मंगलवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर दो संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई, वहीं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो संविदाकर्मियों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को मजनूवाला रोड पर रखे ट्रांसफार्मर के फ्यूज जोड़ते समय रेलवे रोड पुलिस चौकी के निकट रहने वाले संविदाकर्मी लाइनमैन विनोद कश्यप की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में भाजपा और सपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंचे लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर करीब पांच घंटे विद्युत अधिकारियों का घेराव करते हुए हंगामा किया था। लोगों के दबाव के चलते अधिकारियों को मृतक की पत्नी प्रीति को पांच लाख रुपये का चेक देना। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन की संस्तुति पर अधिशासी अभियंता सुधाकर द्वारा संविदाकर्मी ऋषिकांत और आशीष की कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवाएं समाप्त कर दी गई। जबकि संविदाकर्मी महमूद और राहुल के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक्सईएन सुधाकर के आदेश पर जेई अरविंद कुमार द्वारा कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। साथ ही अधीक्षण अभियंता असलम हुसैन ने एक्सईएन विद्युत परीक्षण खंड सहारनपुर ओमप्रकाश को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed