{"_id":"62bf4002e02cc62abf3e0048","slug":"service-manager-took-statements-of-driver-operator-from-saharanpur-muzaffarnagar-news-mrt595191355","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा प्रबंधक ने लिए चालक परिचालक के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा प्रबंधक ने लिए चालक परिचालक के बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में आग लगने का मामला
- आग लगने के तथ्यों की जानकारी में जुटे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात में रोडवेज बस में आग लगने की जांच शुरू कर हो गई है। सहारनपुर से सेवा प्रबंधक ने एआरएम कार्यालय पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। बस के चालक व परिचालक के बयान दर्ज किए गए। इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं सड़क किनारे खड़ी बस में किसी शरारती तत्व ने तो आग नहीं लगा दी।
मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस में भोपा मार्ग पर आनंद अस्पताल के सामने रहस्यमय हालात में आग लग गई थी। चालक मुनेश ने सेल्फ खराब होने के कारण आग लगना बताया था। जिस प्रकार आग लगी वह सेल्फ खराब होने से नहीं लग सकती। चालक द्वारा बताई यह बात किसी के गले से नीचे नहीं उतर रही। बस में आग लगने की सूचना के बाद शुक्रवार दोपहर में सहारनपुर से सेवा प्रबंधक गौरव पांडेय जिला डिपो कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एआरएम महेंद्र सिंह व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर से जानकारी ली। बस के चालक मुनेश व परिचालक कहर सिंह को बुलाया गया। उनसे पूछताछ की और इस दौरान उनके बयान भी दर्ज किए गए। आग शार्ट सर्किट से लगी, सेल्फ खराब होने या फिर शरारती तत्वों ने आग लगाई, तीनों ही तथ्यों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने कहा कि इस मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।