फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Service and treatment of living beings is the biggest virtue: Sanjeev Balyan

जीवों की सेवा और उपचार सबसे बड़ा पुण्य : संजीव बालियान

Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Service and treatment of living beings is the biggest virtue: Sanjeev Balyan
मुजफ्फरनगर : जानसठ रोड पर पक्षी आवास व चिकित्सालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मंचासीन जैन संत, आचार् - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जीवों की सेवा और उपचार सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। जैन समाज के लोगों ने समय-समय पर सेवाभाव की मिशाल दुनिया के सामने पेश की है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन

भगवान महावीर स्वामी पक्षी आवास व चिकित्सालय समिति की ओर से जानसठ रोड पर पक्षी आवास व चिकित्सालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर ने किया। बालियान ने कहा कि भगवान महावीर ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया। उनका दिखाया मार्ग ही सर्वोत्तम है। भगवान महावीर के नाम पर पक्षी आवास और चिकित्सालय खोले जाने से जीवों की रक्षा होगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जैन समाज ने हमेशा मानवता और प्रकृति की भलाई के लिए कार्य किए हैं। मुजफ्फरनगर में पक्षी आवास खोलकर नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

नेपाल केसरी डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि जीवों पर दया करनी चाहिए। जीवों की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस मौके पर विराज मुनि महाराज, राकेश जैन, अरुण जैन, श्रेयांश जैन, वरुण जैन, वैभव जैन मौजूद रहे। अध्यक्षता पूना से आए रमणलाल लुंकड़ जैन और संचालन पुनीत जैन ने किया। अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ पक्षियों को मिलेगा ठिकाना
जीव दया योजना के प्रांतीय अध्यक्ष पुनीत जैन ने बताया कि फिलहाल दो सौ पक्षियों के लिए घोंसले बनाए गए हैं। जल्द ही यहां चिकित्सक की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed