फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Servant cheats shopkeeper of Rs 4 lakh

Muzaffarnagar News: नौकर ने की दुकानदार से चार लाख की धोखाधड़ी

Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Servant cheats shopkeeper of Rs 4 lakh

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दुकानदार के नौकर ने चाइना से चार लाख का आनलाइन माल मंगाकर बेच लिया। रकम दुकानदार को नही दी। इसके बाद नौकर दुकानदार की रकम के साथ ही उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया। खालापार निवासी मोहम्मद अकरम कास्टमेटिक के सामान की सप्लाई का काम करता है। बिहार के मुंगेर निवासी सिद्धार्थ उनके यहां छह माह से नौकरी करता था। उसने उससे चार लाख रुपये लेकर चाइना से आनलाइन कास्टमेटिक का सामान मंगवाया। आनलाइन ही किसी को बेच दिया। उससे रकम वापस मांगी तब आरोपी ने खाते में रुपये आने की बात कहते हुए बताया कि वह एक साथ चार लाख रुपये नहीं निकाल सकता है। भुगतान के लिए उसे बैंक से चेक बुक लेनी पड़ेगी। इसके बाद वह मुंगेर भाग गया। वह उसके 20 हजार रुपये का भी ले गया। मुंगेर में जाकर भी आरोपी की तलाश की लेकिन जानकारी नहीं मिली सकी। खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी के नंबर की काल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed