फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Senior Superintendent of Police, Abhishek Yadav in Charathaval

मनचलों के खिलाफ अभियान में सहयोग करें जनता : एसएसपी

Tue, 17 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Senior Superintendent of Police, Abhishek Yadav in Charathaval
चरथावल थाने के सौन्दर्यकरण का उद्घाटन करते एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि जन सहयोग से जनपद को नशामुक्त बनाया जाएगा। लोग स्कूल कॉलेजों के आसपास मंडराने वाले मनचलों की गोपनीय सूचना पुलिस को दें, उन्हें किसी भी दशा में नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना परिसर में जन सहयोग से कराए सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया। थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव द्वारा थाना कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय और भोजनालय का लोकार्पण किया। थाने में क्षेत्र के लोगों के साथ हुई बैठक में एसएसपी ने कहा कि युवाओं को नशे की लत को छुड़ाने के लिए महकमे द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जन सहभागिता के बिना अभियान की सार्थकता संभव नहीं हो सकेगी। सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वाले असामाजिक तत्वों को सूचना पुलिस को दे। अवैध धंधों की सूचना उन्हें, सीओ अथवा एसओ, किसी के मोबाइल नंबर भी दी जा सकती है। उनका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। हजारों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लाभ उठाने को कहा। पुलिस अपराधियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी। एसएसपी ने चौकीदारों को टॉर्च और कंबल वितरित किए। पुलिसकर्मियों और चौकीदारों की समस्याओं को साझा किया। नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने हर अभियान में सहयोग करने का भरोसा दिया। सीओ सदर कुलदीप कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, रविकांत त्यागी, मोहित गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, प्रशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed