फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Senior female clerk of Transport Corporation Muzaffarnagar depot suspended

आखिर गिरी गाज: सस्पेंड भी हुई वरिष्ठ महिला लिपिक, पुत्रवधु ने खोली थी पोल, तभी से जेल में है बंद

Thu, 21 Sep 2023 08:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Sep 2023 08:54 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : वरिष्ठ महिला लिपिक को सस्पेंड भी कर दिया गया। वरिष्ठ लिपिक की पुत्रवधु ने फर्जी कागजातों के आधार पर नौकरी पाने की पोल खोली थी। तभी से वरिष्ठ लिपिक जेल में बंद है।

विज्ञापन
Senior female clerk of Transport Corporation Muzaffarnagar depot suspended
सस्पेंड

विस्तार

मुजफ्फरनगर में फर्जी कागजातों के आधार पर परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो में वरिष्ठ लिपिक के पद पर नौकरी कर रही महिला संतोष देवी को निलंबित कर दिया गया। आरोपी महिला जेल में बंद है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्य करने वाली महिला संतोष देवी का अपनी पुत्रवधु के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। पुत्रवधु ने फर्जी कागजातों के आधार पर संतोष देवी पर पति के नाम में धोखाधड़ी कर नौकरी पाने का आरोप लगाया था। यह मुकदमा सिविल लाइन थाने में 18 जुलाई को दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने भी जांच शुरू कराई थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 25 अगस्त को संतोष देवी कोर्ट में तारीख पर गई थी। वहां महिला को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब सिविल लाइन पुलिस ने उनके कार्यालय को पत्र भेज कर जानकारी दी है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर संतोष देवी को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी महिला अभी तक जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed