फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seminar organized on Constitution Day

संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

Thu, 26 Nov 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Seminar organized on Constitution Day
संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में मूल कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया गया।
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित केंद्रीय हॉल में संविधान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में जिला जज राजीव शर्मा ने संविधान की उद्देशिका तथा मूल कर्तव्यों का निर्वहन के लिए सभी को प्रेरित किया। संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों का पाठन कराया गया।
जिला जज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के समाज के प्रति कुछ कर्तव्य होते है। इन कर्तव्यों के अनुपालन में ही उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं पूर्ण विकास संभव है। यदि हम सभी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे तो हम सभी के अधिकार स्वत: ही सुनिश्चित हो जाएंगे। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पंकज अग्रवाल ने कहा कि हमें संविधान निर्माताओं के संघर्ष तथा परिश्रम को सदैव याद रखना चाहिए। संविधान के आदर्शों, स्वतंत्रता आंदोलनों, राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए आपस में भाईचारे की भावना बनाये रखें, जो जाति धर्म के भेदभाव से परे हों।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण मलखान सिंह ने कहा कि अपने देश की गौरवशाली परंपरा के महत्व को समझे तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें। ऐसी सभी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हों। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed