{"_id":"5a2592924f1c1b96698b717c","slug":"selection-of-419-out-of-4800-in-physical-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में लड़खड़ा गए सहारनपुरी छोरे, शारीरिक परीक्षा में 4800 में से 419 का चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में लड़खड़ा गए सहारनपुरी छोरे, शारीरिक परीक्षा में 4800 में से 419 का चयन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती के पहले दिन सहारनपुर के युवाओं ने खूब जोश दिखाया। देश सेवा का जज्बा लेकर ट्रैक पर युवाओं ने दौड़ लगाई। दौड़ में अधिकांश अभ्यर्थी लड़खड़ा गए, जबकि पुशअप करने में भी युवा कमजोर निकले। पहले दिन भर्ती में शामिल होने के लिए 4800 युवा पहुंचे, जिनमें से 419 ने ही शारीरिक परीक्षा पास की। जिन्हें अगले चरण के लिए रखा गया है, बाकी को सेना ने मैदान से बाहर कर दिया।
मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन सहारनपुर के पंजीकृत 9358 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जबकि भर्ती के लिए 4800 युवा पहुंचे। रात्रि दो बजे से अभ्यर्थियों को स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। मैदान पर एंट्री के साथ अभ्यर्थियों की हाइट (लंबाई) मापने के लिए स्टैंड लगाया गया है।
जिसकी 170 सेंटीमीटर लंबाई रखी गई है। एंट्री के दौरान स्टैंड से सिर छूने वाले अभ्यर्थी को भीतर प्रवेश मिला, जबकि जिनकी लंबाई मानक से कम थी, उन्हें बाहर जाना पड़ा। करीब 263 युवा एंट्री में ही बाहर हो गए, जबकि बाकी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई। सुबह करीब छह बजे अभ्यर्थियों को ट्रैक पर दौड़ाया गया।
विज्ञापन
दौड़ 1600 मीटर की रखी गई है। जिनमें से 4537 अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। अधिकांश युवा लड़खड़ा गए। कुल 419 युवा ही चयनित किए गए, जिन्हें अगले चरण के लिए रखा गया है। बाकी अभ्यर्थियों को मैदान से लौटा दिया गया है। मंगलवार को भर्ती में भाग लेने के लिए अमरोहा, बिजनौर, धनौरा, अमरोहा, हसनपुर के युवाओं को बुलाया गया है।
छह बार पुशअप जरूरी, कम तो बाहर
मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की टेस्ट प्रक्रिया काफी टफ बताई गई है। दौड़ में पास युवाओं को मैदान पर लगे पुशअप के लिए बुलाया गया, जिसमें प्रत्येक अभ्यर्थी को छह पुश करने जरूरी हैं। इससे कम करने वाले को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। छह से अधिक पुशअप करने वाले अभ्यर्थियों के अलग से प्वाइंट बढ़ेंगे। इसके अलावा भी अन्य फिजिकल टेस्ट लिए गए। प्रत्येक अभ्यर्थी में वजन की सीमा 50 किलोग्राम रखी गई है।
रविवार शाम पहुंच गए थे अभ्यर्थी
मुजफ्फरनगर। सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी रविवार शाम ही शहर में पहुंच गए। जिन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में लगे टेंट में रात गुजारी। रात्रि दो बजे प्रवेश है, ऐसे में युवाओं को रातभर जागना पड़ा। उधर, सोमवार को शामली, अमरोहा आदि के युवा भी शहर में पहुंचने शुरू हो गए हैं।
चप्पे-चप्पे पर फोर्स की गई तैनात
मुजफ्फरनगर। सेना भर्ती में व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। नई मंडी, सिविल लाइन, कोतवाली पुलिस के अलावा शामली, सहारनपुर जनपद से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। युवाओं की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी गई है। रात्रि में एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ महावीर चौक, जीआईसी, जाट कालोनी, मेरठ रोड समेत रेलवे और रोडवेज पर भी गश्त किया।
युवाओं को सचेत कर रहे अधिकारी
मुजफ्फरनगर। सैन्य अफसरों ने भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं को सचेत किया जा रहा है। मेरठ रोड समेत स्टेडियम के इर्दगिर्द स्लोगन लगाए गए हैं। जिनमें युवाओं को दलालों से बचने और सचेत रहने के लिए कहा गया है। अफसरों ने साफ किया है कि दलालों से बचें, भर्ती ऑनलाइन है।
एक नजर में अभ्यर्थियों का आंकड़ा
वर्ग पंजीकृत फुटफाल हाइट रिजेक्ट दौड़े
सोल्जर क्लर्क 1072 476 05 471
सोल्जर जीडी 5272 3013 158 2855
सोल्जर टीडीएन 2239 980 78 902
सोल्जर टेक्निकल 509 202 08 194
सोल्जर एनए, (वेट) 296 129 14 115