{"_id":"6900b6d5484acc09020abd38","slug":"seenchpals-son-receives-death-threats-on-instagram-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-157391-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सींचपाल के बेटे को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सींचपाल के बेटे को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
-पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग के सींचपाल के बेटे रोहित को एक युवक ने इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
सिंचाई विभाग में सींचपाल महेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ विभागीय कार्यालय के परिसर में बनी आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा रोहित सिंह (21) देहरादून में रह कर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि एक युवक ने उसके इंस्टाग्राम पर बात करनी शुरू की। आरोपी ने दस सितंबर को अपनी क्वीन नाम की आईडी से उसे जान से मारने की धमकी दी।
इससे छात्र घबरा गया और उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। इस बारे में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई तो सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने पूरे मामले की जांच की। उनके आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की।
विज्ञापन
पुलिस की जांच-पड़ताल में युवक हरिद्वार का निवासी होना आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैै।