फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Second day Shadow fog, freezing up

दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, ठंड बढ़ी

Fri, 04 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Second day Shadow fog, freezing up
आर्यसमाज रोड पर फैले कोहरे व ठंड में टिमटिमाती स्ट्रीट लाइट के बीच गुजरते सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दूसरे दिन भी छाया रहा कोहरा, ठंड बढ़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी हद तक प्रभावित रही। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने से जाने से ठंड में भी इजाफा हो गया।
जनपद में बृहस्पतिवार सुबह लगातार दूसरे दिन देहात क्षेत्र और हाईवे पर कोहरा छाया रहा। सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ तो वहीं देहात क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार रात को भी कोहरा छाने लगा था। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को जनपद के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जहां अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान में लगातार गिरावट के चलते ठंड बढ़ गई है, जिसके चलते मार्केट में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

अब तक नहीं हुई अलाव की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार तापमान गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं कोहरा इसके अहसास में ओर इजाफा कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद नगरपालिका द्वारा अब तक शहर के सभी मुख्य चौराहों व पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते देर रात आने वाले मुसाफिरों व यहां ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को रात भर ठंड में कांपना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण वायु प्रदूषण बढ़ा
मुजफ्फरनगर। लगातार पड़ रहे कोहरे के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जिससे हवा और जहरीली होती जा रही है। बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 422 पर पहुंच गया, जो बहुत ही खराब स्थिति में है।

दिसंबर माह में सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले की आबोहवा भी बिगड़ रही है। वायु प्रदूषण लगातार खराब स्थिति में पहुंच रहा है। बीते चार दिनों से एक्यूआई तीन सौ ऊपर चल रहा है। बुधवार को 377 था, जो बृहस्पतिवार को बढ़ कर 422 पर पहुंच गया। उधर, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एंटी स्मॉग गन से शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से भी भोपा रोड, रेलवे रोड, महावीर चौक पर टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया गया। बावजूद इसके वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed