फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sealed the shops of three untrained doctors

तीन अप्रशिक्षित चिकित्सकों की दुकानों पर सील लगाई

Wed, 14 Sep 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sealed the shops of three untrained doctors
बुढ़ाना। कस्बे के पीएचसी और सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने अलग-अलग टीम बनाकर अप्रशिक्षित चिकित्सकों की दुकानों पर छापे मारे। तीन दुकानों पर सील लगाई गई जबकि आठ को नोटिस जारी किया गया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सोनू कश्यप ने बताया कि उन्होंने कस्बे के मंदवाड़ा रोड और लुहसाना रोड पर छापा मारा। राज हेल्थ केयर, सिद्दीकी पॉली क्लीनिक व आफिया क्लीनिक पर सील लगाई। आठ अप्रशिक्षित चिकित्सकों को नोटिस जारी किया। जो चिकित्सक अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा शैक्षिक चिकित्सीय योग्यता प्रमाण पत्र नही दिखाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अन्नू चौधरी ने बताया कि उन्होंने कल्याणपुर व भनवाड़ा में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के पॉली क्लीनिक व दुकानों पर छापा मारा। चिकित्सक वहां नहीं मिले। अब नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed