फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seal on two nursing homes for not getting the documents

बड़ी कार्रवाई: दो नर्सिग होम पर लगाई सील, मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई, सामने आई ये वजह

Fri, 19 Aug 2022 08:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 08:26 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दो नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Seal on two nursing homes for not getting the documents
चरथावल में निजी नर्सिंग होम को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के निर्देश पर कस्बे में संचालित दो नर्सिंग होम को सील कर दिया। क्षेत्र में संचालित अन्य निजी हास्पिटलों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सीएमओ को कस्बे में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे नर्सिंग होम के मामले में पिछले कई दिनों से शिकायत की जा रही थी। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की। बुधवार को इसी कड़ी में सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने भारत धर्म कांटे के आसपास नर्सिंग होम पर छापा मारा था। वहां पर प्रसव कराए के लिए आयी महिलाएं भर्ती पाई गई थी। लेकिन विभाग ने उन्हें कागजात दिखाने के लिए समय दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह तक नर्सिंग होम संचालकों द्वारा किसी तरह के कागजात नहीं दिखा पाने के कारण विभाग हरकत में आया। टीम ने मौके पर दोनों नर्सिंग होम पर जाकर कागजात तलब किए। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों नर्सिंग होम को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब को कोर्ट से बड़ी राहत, मीट की दोबारा जांच के आदेश, फैक्टरी में है पांच करोड़ का मीट

सीएचसी प्रभारी ने बताया दोनों नर्सिंग होम के संचालकों ने विशेषज्ञ डाक्टरों की कोई डिग्री नहीं दिखाई। सीएमओ ऑफिस से भी नर्सिंग होम संचालन की अनुमति नहीं मिली। इसी को आधार मानते हुए दोनों को सील किया गया है। थाने में भी इस संबंध में सूचना की गई है। केंद्र प्रभारी ने बताया क्षेत्र में संचालित अन्य नर्सिंग होम संचालकों के भी वैद्य कागजातों की जांच कराने का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed