{"_id":"6458ecad8020504d37011deb","slug":"sdm-sealed-illegally-operated-oyo-hotel-muzaffarnagar-news-c-14-1-214858-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसडीएम ने अवैध रूप से संचालित ओयो होटल को सील कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसडीएम ने अवैध रूप से संचालित ओयो होटल को सील कराया
विज्ञापन
5-मंसूरपुर में अवैध रूप से चल रहे ओयो होटल को सील कराते एसडीएम खतौली सुबोध कुमार
मौके पर कई युवक-युवतियां मिली, चेतावनी देकर छोड़ दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से चल रहे ओयो होटल को एसडीएम खतौली ने सील करा दिया। इस दौरान कई युवक और युवतियां भी मौके पर मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
एसडीएम सुबोध कुमार को सूचना मिली कि मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड़ के पास अवैध रूप से ओयो नाम से होटल संचालित हो रहा है। एसडीएम ने मंसूरपुर पुलिस के साथ होटल पर छापा मारा। इससे होटल मालिक तथा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर कई युवक युवतियां भी मिले, जो होटल मे ठहरे हुए थे।
एसडीएम ने बताया कि होटल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। होटल संचालक की कोई अनुमति नहीं दिखा पाए। इस पर होटल का सील लगा करा दिया गया है।