{"_id":"633f14f82d85cb3bc325a482","slug":"sdm-s-intervention-ends-bhakiyu-s-tomar-strike-devband-news-mrt6084688132","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में एसडीएम के हस्तक्षेप से भाकियू (तोमर) का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में एसडीएम के हस्तक्षेप से भाकियू (तोमर) का धरना समाप्त
विज्ञापन
देवबंद में भाकियू (तोमर) के धरनास्थल पर किसानों की समस्याएं सुनते अधिकारी
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के हस्तक्षेप से भाकियू (तोमर) का धरना समाप्त
देवबंद। किसानों पर बिजली चोरी के दर्ज मुकदमों समेत अन्य मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) का पिछले आठ दिन से चल रहा धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। एसडीएम ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का निराकरण कर अवगत कराने को निर्देशित किया।
भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में कार्यकर्ता विगत एक सप्ताह से सांपला रोड स्थित एक्सईएन विद्युत कार्यालय परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.30 बजे एसडीएम संजीव कुमार, सीओ रामकरन सिंह और एक्सईएन धरनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने यूनियन नेताओं से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिलाया। इस दौरान यूनियन द्वारा अधिकारियों को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें तीन माह पूर्व नागल में मीरपुर मोहनपुर रेलवे फाटक पर रास्ता छुड़वाने को हुए समझौते का पालन कराने, गांगनौली में किसान अनिल के खेत पर नाली का निर्माण कराने, कुकावी में तालाब में झुके एचटी लाइन के खंभे को दुरुस्त कराने, देवबंद बैरून हदूद रेलवे फाटक के पास से गुजर रही एचटी लाइन को हटवाने, आमकी दीपचंद बिजलीघर पर चार साल से कार्यरत चौकीदार को वेतन दिलाने और विद्युत उपभोक्ताओं के बिलों में हुई गडबड़ी को दुरुस्त कराने की मांग की। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि किसानों की बिजली संबंधी मांगों का एक सप्ताह में निराकरण कराकर अवगत कराने को उन्होंने एक्सईएन को निर्देशित किया है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन प्रदेशाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज, भोला कांबोज, बिजेंद्र उर्फ काला, नारायण सिंह, अभिमन्यु, अनिल स्वामी व जितेंद्र चौधरी आदि रहे।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू (तोमर) के पदाधिकारी- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन