खतौली। गांव लाड़पुर के ग्रामीणों को एसडीएम ने शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम ने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ नीचे बैठकर मिड-डे मील भी खाया।
लाड़पुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी कर ग्रामीण लाभ उठाएं। एसडीएम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच नीचे बैठकर मिड-डे मील खाया। उन्होंने रसोई की सफाई व्यवस्था और वहां लगे हैंडपंप के पानी को भी पीकर देखा। शिविर में बच्चों तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं। बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वच्छता मिशन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण आदि विभागों के शिविर लगाए गए थे। इस दौरान बीडीओ पवन विश्वकर्मा, डा. अवनीश कुमार, राहुल गुप्ता, पूर्ति विभाग से जाकिर हुसैन आदि अधिकारी मौजूद रहे।