{"_id":"6ad376a5a71cd505e4034ee6","slug":"sd-inter-college-in-mirapur-gets-a-sports-ground-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-183377-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर के एसडी इंटर कॉलेज को मिला क्रीड़ा स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर के एसडी इंटर कॉलेज को मिला क्रीड़ा स्थल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। श्री रामलीला समिति ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज को अपना मैदान क्रीड़ा स्थल के रूप में 15 वर्ष की लीज पर दिया है। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष युवा चौधरी दिगंबर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक एडवोकेट सिद्धार्थ राजवंशी एवं प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने मुख्य अतिथि तथा रामलीला समिति के अध्यक्ष दीपक गोयल, सचिव रोहित माहेश्वरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध गोयल सहित अन्य सदस्यों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं। मैदान उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर गौरव भटनागर, वेदप्रकाश आर्य, अनिरुद्ध शारदा, विवेक भाटी, सुनील कुमार, दर्शन लाल वर्मा, आशीष शर्मा, धर्मवीर, अंकुर पहलवान, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।