फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Screws on 1200 merchants

आयकर विभाग का 1200 व्यापारियों पर शिकंजा 

Wed, 15 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Screws on 1200 merchants
व्यापारियों से पूछताछ करते आयकर अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अपने खाते में 15 लाख से अधिक जमा कराने वाले जिले के 1200 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के साथ ही आयकर विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इनमें 400 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने खाते में एक करोड़ से अधिक रुपया जमा किया है और 225 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने खाते में 50 लाख से ज्यादा जमा किया है। आयकर रिटर्न में इतना पैसा नहीं दिखाया हुआ है।             
विज्ञापन


आयकर विभाग की प्रधान आयुक्त अंजलि तिवारी ने बताया कि उन्होंने उद्योगपतियों, व्यापारियों और उनके वकीलों के साथ बैठक कर यह साफ कर दिया है कि जो लोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में शामिल होना चाहते हैं, वह विभागीय कार्रवाई से बच जाएंगे। विभाग के पास अभी 1200 नाम आए हैं, इन सबको नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गरीब कल्याण योजना में व्यापारी को 49.9 प्रतिशत टैक्स जमा करना होगा और 25 प्रतिशत पैसा आरबीआई को जाएगा, जो बाद में वापस होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन लोगों को नोटिस जारी हुए हैं, उनमें 400 लोग ऐसे हैं जिन्होंने एक करोड़ से अधिक जमा किया है। इन्हें पी-1 की श्रेणी में रखा गया है।  225 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने खातों में 50 लाख से अधिक जमा किया है। इन्हें पी-2 की श्रेणी में रखा गया है। बाकी 575 लोगों को जिन्होंने 15 लाख से अधिक जमा किए हैं, उन्हें पी-3 की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग यदि योजना में शामिल नहीं होते तो इन पर विभाग एक्शन लेगा।             
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक मिल सकता है लाभ            
मुजफ्फरनगर। प्रधान आयकर आयुक्त अंजलि तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ व्यापारियों को केवल 31 मार्च तक मिल सकता है। सभी व्यापारियों का रिकार्ड उनके पास है। कोई धोखा नहीं दे सकता। 49.9 प्रतिशत टैक्स और 25 प्रतिशत गरीब कल्याण योजना में जमा कर विभागीय कार्रवाई से बचा जा सकता है। आयकर अधिकारी संजय जैन ने बताया कि जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उन्हें विभाग में आने की जरूरत नहीं है। मेल के जरिए ही अपना जवाब दे सकते हैं। 

आयकर विभाग का गुड़मंडी में छापा       
नोटबंदी में घोषित रकम से ज्यादा रकम बैंक खाते में जमा करने पर आयकर विभाग ने जिले के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को कूकड़ा मंडी में गुड़ कारोबारी संदीप कुमार-सौरभ कुमार नाम की फर्म पर छापामारी की गई। आयकर विभाग की कार्रवाई से मंडी में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। विभागीय अधिकारियों ने फर्म के सभी खाते खंगाले और कागजों की जांच की।    
  
आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान अघोषित रकम बैंकों में जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में 1200 लोगों को नोटिस जारी करने के बाद विभाग ने बुधवार को कूकड़ा मंडी में छापेमारी की। संदीप कुमार-सौरभ कुमार नाम की फर्म के समस्त कागजात कब्जे में लेकर जांच की। फर्म ने नोटबंदी के दौरान बैंक में 77 लाख जमा किया था। छापेमारी की सूचना के बाद मंडी के समस्त व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए।


व्यापारियों ने इस बात को लेकर विरोध किया कि 31 मार्च तक का समय भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में पैसा जमा कराने का दिया है तो उससे पहले छापेमारी क्यों हो रही है। लगभग चार घंटे तक चली छापेमारी की कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में पैसा जमा कराने पर वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। देर शाम व्यापारियों ने विभाग द्वारा बताए गए 24 लाख रुपये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा कराए। टीम में शामिल आयकर अधिकारी अनिल रजत, विवेकानंद, केपी अनुरागी ने बताया कि अब कोई कार्रवाई व्यापारी पर नहीं होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed