फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Screams suffocated in the fog, rags of humanity scattered on the highway

Muzaffarnagar News: कोहरे में घुट गई चीख, हाईवे पर बिखरे मानवता के चिथड़े

Wed, 14 Jan 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Screams suffocated in the fog, rags of humanity scattered on the highway
दीपक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के मेघा चंदन स्थित फैक्टरी में ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार कर्मचारी दीपक कश्यप (26) को लक्सर हाईवे पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल होकर हाईवे पर गिर गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक उसके ऊपर से वाहन गुजरते रहे। घने कोहरे और जंगल का क्षेत्र होने के कारण मदद मिलने में देरी हुई लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इधर-उधर पड़े शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुरकाजी क्षेत्र के गांव जिंदावाला निवासी दीपक कश्यप गांव मेघा चंदन स्थित डीएस ग्रुप की कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। लक्सर हाईवे पर गांव झबरपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। कोहरे के कारण काफी देर तक वाहन उसके ऊपर से गुजरने के कारण उसकी मौत हो गई और शव के चिथड़े हाईवे पर दूर तक बिखर गए।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद किसी राहगीर की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। मृतक के तहेरे भाई अमरजीत की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डेढ़ माह पूर्व हुई थी शादी

ग्राम प्रधान सरदार बलिहार सिंह ने बताया कि दीपक की डेढ़ माह पूर्व दिल्ली से शादी हुई थी। उसकी दो बड़ी व एक छोटी विवाहित बहनें हैं। पिता परमेश्वर सिंह राज मिस्त्री थे। वह करीब 15 वर्ष पूर्व नजीबाबाद से गांव ज़िंदावाला आकर रहने लगे थे। गांव निवासी उसके रिश्तेदार रतन सिंह ने अपने मकान में एक कमरा रहने के लिए दिया था। करीब छह वर्ष पूर्व उसके के माता-पिता का निधन हो गया था।

-- हाईवे पर अंधेरा और घना जंगल
लक्सर हाईवे पर लाइट नहीं लगे होने के कारण यहां घनघोर अंधेरा रहता है। यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर यहां तीव्र मोड़ होने के कारण भी दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। प्रधान मुस्तफा अंसारी, पूर्व प्रधान नेपाल सिंह, भाकियू नेता अमित धीमान, धर्म सिंह, वेदपाल ने हाईवे के घुमाव को कम करने और प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग रखी।

दीपक

दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed