फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scramble with JE in municipality, workers strike in protest

Muzaffarnagar News: पालिका में जेई से हाथापाई, विरोध में कर्मियों की हड़ताल

Tue, 24 Jan 2023 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Scramble with JE in municipality, workers strike in protest
- पालिका के पथ प्रकाश प्रभारी ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी
विज्ञापन

- कर्मियों में रोष, कार्रवाई मांग को लेकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में पथ प्रकाश के प्रभारी अवर अभियंता जलकल के साथ युवक ने अभद्रता और हाथापाई कर दी। नाराज पालिका कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए काम बंद कर हड़ताल कर दी। साथ ही पालिका कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए टाउनहाल परिसर में प्रदर्शन किया।
नगरपालिका में मंगलवार की दोपहर पथ प्रकाश विभाग में प्रभारी अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह की शिकायत को लेकर पहुंचे युवक सागर कश्यप से कहासुनी हो गई। पहले धक्का-मुक्की हुई। युवक ने अभद्रता की और जेई के साथ हाथापाई कर डाली, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। नाराज कर्मचारी संगठन के नेताओं ओमवीर सिंह, तनवीर आलम, सुनील वर्मा के साथ कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए टाउनहाल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने जेई के साथ मारपीट की खबर ईओ हेमराज सिंह को दी। उन्होंने मामले में शिकायत दर्ज कराने को कहा। सभी कर्मचारी जेई धर्मवीर सिंह के साथ शहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर में मोहल्ला आबकारी निवासी सागर कश्यप पर अभद्रता, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया। घटना की रिकार्डिंग भी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालय में लिपिक राजीव वर्मा, अरविंद कुमार, शाहनवाज और अभिषेक आदि भी उपस्थित रहे। पालिका के बड़े बाबू ओमवीर सिंह, तनवीर आलम, राजीव वर्मा, मोहम्मद सालिम, प्रियेश कुमार, सुनील वर्मा, गगन महेन्द्रा, संदीप यादव, विकास कुमार, आकाशदीप, दुष्यंत चौधरी आदि कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रकरण में कार्रवाई की जा रही

जिस समय घटना हुई, उस समय वह शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक ले रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली तो शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जेई से मारपीट मामले में आरोपी पर कार्रवाई होगी। - हेमराज, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed