फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scout Guide Camp at Janta Inter College Bhopa

‘अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है स्काउट’

Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Scout Guide Camp at Janta Inter College Bhopa
भोपा। जनता इंटर कॉलेज भोपा में तीन दिवसीय प्रथम सोपान शिविर का पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सर्वश्रेष्ठ होता है। हमें विद्या अर्जन के साथ-साथ अपने गुुरुजनों एवं माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि किरतपुर ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र चौधरी ने कहा कि स्काउट स्वयं अनुशासित होता है और दूसरों को भी अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है। इससे पूर्व स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सुंदर मनोहारी देश भक्ति गीत, लोक नृत्य, समूह गान, एकल गीत प्रस्तुत किए गए। प्रभारी अधिकारी सुनीत कुमार ने शिविर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। शिविर में गांठें बंधन, तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, दिशाओं का ज्ञान, स्ट्रेचर व पट्टी की जानकारी, सैल्यूट करना, तालियां बजाना, नियम प्रतिज्ञा एवं सिद्धांत आदि का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश कुमार तथा संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार ने किया। जिला संगठन कमिश्नर प्रभा दहिया, जिला ट्रैनर गाइड गुंजन, आनंद बालियान, कांतु सिंह, अनीश कुमार, संजय कुमार, अरविंद कुमार, रामपाल आदि रहे।

तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर संपन्न
मीरापुर। श्री सुक्खनलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में चल रहा तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर संपन्न हो गया। बालिकाओं को प्रतिज्ञा, नारे, प्राथमिक चिकित्सा, नियम, प्रार्थना, रस्सी की गांठें बनाना, टेंट बनाना, कैंप फायर और सामूहिक गीत की जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि स्काउट गाइड कमिश्नर संतोष वर्मा व प्रधानाचार्या रेणु बेदी ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अंबिका जायसवाल, अनीता शर्मा, गुंजन तितौरिया, प्रभा दहिया व मधुलिका शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed