{"_id":"64ab079c354e98edd908df47","slug":"scooty-rider-woman-kawadia-died-after-being-hit-by-a-truck-five-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-3320-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दर्दनाक हादसे में एक कांवड़िये की मौत, पांच हुए घायल, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दर्दनाक हादसे में एक कांवड़िये की मौत, पांच हुए घायल, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे वापस
Mon, 10 Jul 2023 08:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:35 AM IST
सार
Muzaffarnagar Accident News : एक दर्दनाक हादसे में महिला कांवड़िये की मौत हो गई। इसके अलावा एक और हादसा हुआ है। दोनों हादसों में एक मौत और पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के छपार में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित बिजोपुरा चौराहे पर बारिश के दौरान स्कूटी फिसलकर ट्रक की चपेट में आ जाने से महिला कांवड़िये की मौत हो गई। महिला के भाई सहित दो घायल हुए हैं। दूसरे हादसे में गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार तीन कांवडिये घायल हो गए।
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल के गांव कैमला निवासी कृष्णा (40) अपने भाई सौरभ और पड़ोसी शाहरुख के साथ स्कूटी से हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। रविवार शाम करीब सवा पांच बजे बिजोपुरा चौराहे पर पहुंचे तो बारिश के कारण स्कूटी फिसलकर हाईवे से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहरुख और सौरभ घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कांवड़ियों ने अंबाला देहरादून हाईवे किया जाम, कांवड़ खंडित करने का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
घायल शाहरुख ने बताया कि वह अपने पड़ोसी के साथ घूमने के लिए हरिद्वार गया था, जबकि कृष्णा और सौरभ गंगाजल लेने के लिए गए थे। उधर, हरियाणा के फरीदाबाद के कस्बा बल्लभगढ़ निवासी अनुज शर्मा व उसका साथी सूरज और दूसरी बाइक पर पानीपत निवासी एक कांवडि़या गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। छपार टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तो ऑल्टो कार की चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर चोट लगी है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: हिंडन के बहाव में फंसी बस, लोगों की अटकी सांसें, नदी का जलस्तर बढ़ने से बचे बस सवार यात्री