फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Schools that do not upload data will not become examination centers.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डाटा अपलोड नहीं करने वाले विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Tue, 19 Sep 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Schools that do not upload data will not become examination centers.
- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर विद्यालयों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र निर्धारण की नीति जारी कर दी गई है। इस बार उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की पात्रता सूची से बाहर रखा जाएगा, जो परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपडेट नहीं करेंगे।

बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की नीति के तहत जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से विद्यालय से संबंधित समस्त आधारभूत सूचनाएं और आंकड़ों को परिषद की वेबसाइट पर समय से अपलोड नहीं किया जाता है और त्रुटिपूर्ण व भ्रामक सूचनाएं अपलोड की जाती हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र पात्रता की सूची से बाहर रखा जाएगा। इसी के साथ प्रधानाचार्य के खिलाफ परिषदीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने विद्यालयों की सूचनाएं और आंकड़ों को अपलोड कर दिया है। अब कमेटी इसकी जांच कर सभी व्यवस्थाओं को परखेगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए 58 हजार बच्चों ने किया आवेदन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 58 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। दस सितंबर तक परीक्षा के लिए आवेदन किए गए। इसमें हाईस्कूल के 31,362 संस्थागत और 364 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 24,765 संस्थागत और 2072 व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed