{"_id":"5f6a3bb58ebc3ee2c364be28","slug":"scavengers-filed-a-petition-in-the-high-court-khatauli-news-mrt502609493","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में याचिका दायर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में याचिका दायर की
विज्ञापन
हाईकोर्ट में याचिका दायर की
खतौली। उत्तर प्रदेश के तमाम संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने एवं स्थायी सफाई कर्मचारियों की भांति समान वेतन देने के संबंध में हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दायर की गई है।
खतौली नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिलेलान व गोपाल सुधाकर, मनोज सौदाई एडवोकेट इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से उत्तर प्रदेश के तमाम संविदा सफाई कर्मचारीगण के संबंध में याचिका दाखिल कर की गई। याचिका में कहा गया कि संविदा सफाई कर्मचारी करीब 14 वर्ष से कार्य कर रहे हैं, परंतु प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें आज तक भी नियमित नहीं किया गया और न ही समान कार्य, समान वेतन के आधार पर उनका वेतन ही बढ़ाया गया है। संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने को लेकर यह याचिका दायर की गई है। माना जा रहा है कि कि यदि याचिका स्वीकार हो जाती है, तो प्रदेश के 65 हजार संविदा सफाई कर्मचारी इससे सीधे लाभान्वित होंगे। जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिलेलान ने बताया कि संविदा सफाई कर्मचारियों के बाद ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी।