फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SC heads to be built in 81 villages of Muzaffarnagar

जनपद के 81 गांवों में बनेंगे एससी प्रधान

Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
SC heads to be built in 81 villages of Muzaffarnagar
जनपद के 81 गांवों में बनेंगे एससी प्रधान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने जिले की ग्राम पंचायतों के आरक्षण की सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी है। 498 गांवों में से 81 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। 169 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं। 134 ग्राम पंचायत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। आपत्ति दर्ज कराने का समय चार से आठ मार्च तक का रखा गया है। 13 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
सदर ब्लाक
बिहारी, मोलाहेड़ी, लच्छेड़ा गांव को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कूकड़ा, बिलासपुर, शेरनगर, तिगरी, रथेड़ी, बिजोपुरा को एससी के लिए आरक्षित किया गया है। मिमलाना, मखियाली, मेघाखेड़ी, दतियाना, सिलाजुड्डी को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सूजडू, शाहबुद्दीनपुर, शेरपुर, रई, रामपुर, बामनहेड़ी, मेदपुर, मंधेड़ा, नरा को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही महिला के लिए आरक्षित होने वाले गांवों में संधावली, खामपुर, भंडूरा, बढ़ीवाला, बीबीपुर, परेई, पचेंडा खुर्द, सिसौना, मीरापुर, बागोवाली शामिल हैं। ब्लाक के अन्य सभी गांव अनारक्षित की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

पुरकाजी ब्लाक
एससी महिला के लिए छपार, तेजलहेड़ा, खिंदड़िया, सुवाहेड़ी को आरक्षित किया गया है। एससी के लिए खुड्डा, कासमपुर, छपरा, कम्हेड़ा, भदोला, भैसरहेड़ी, रजकल्लापुर को आरक्षित किया गया। ओबीसी महिला में बसेड़ा, भोजाहेड़ी, हरेटी सलेमपुर, भूराहेड़ी को रखा गया। ओबीसी में खाईखेड़ी, फलौदा, महरायपुर, भैसानी, लखनौती, खेड़की, गोधना, शेरपुर को रखा गया है। महिला के लिए घुमावटी, मांडला, नंगला दुहैली, बढ़ीवाला घमात, सिमर्थी, चमरावाला को आरक्षित किया गया। इसके अलावा ब्लाक के बाकी गांवों को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघरा ब्लॉक
पीनना, मुकुंदपुर को एससी महिला, बुड़ीना कलां, गुर्जरहेड़ी, किनौनी, नवादा चिरौली को एससी के लिए आरक्षित किया गया। पिछड़ी महिला के लिए बुड़ीना खुर्द, अलीपुर कलां, ढिंढावली, काजीखेड़ा, जफरपुर आरक्षित रहेंगे। ओबीसी के लिए छतैला, नंगला पिथौरा, लखान, पीपलहेड़ा, निरमाना, मांडी, हैदरनगर जलालपुर, नरोत्तमपुर को आरक्षित किया गया। महिलाओं के लिए अलीपुर खुर्द, जागाहेड़ी, सांझक, खतौला, नूनाखेड़ा, धनसैनी, अटाली, धौलरा, कबीरपुर को आरक्षित किया गया। इसके अलावा ब्लाक के सभी गांव अनारक्षित रखे गए हैं।
चरथावल ब्लॉक
ग्राम पंचायत दूधली, क्यामपुर, सैदपुर कलां, बधाई खुर्द को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया। कुटेसरा, कुल्हेड़ी, रोनी हरजीपुर, पीपलशाह, बेगमपुर, खांजापुर, मगनपुर, सिकंदरपुर को एससी के लिए रखा गया है। पावटी खुर्द, बलवाखेड़ी, भमेला, घिस्सूखेड़ा, कल्लरपुर पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया। पिछड़ी जाति के लिए निरधना, कच्छौली, बाढ़, रसूलपुर, चरथावल देहात, दधेडू कलां, सादपुर, आखलौर, सलेमपुर, जटनंगला को आरक्षित किया गया। महिलाओं के लिए चौकड़ा, कान्हाहेड़ी, रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बुड्ढाखेड़ा, बड़कली, छिमाऊ, लकड़संधा, बाननगर, नंगला राई, हैबतपुर को आरक्षित किया गया। ब्लाक के अन्य गांव अनारक्षित रहेंगे।
बुढाना ब्लॉक
गांव खरड़, खेड़ा मस्तान को एससी महिला के लिए और रायपुर अटेरना, फतेहपुर खेड़ी, खेड़ीगनी को एससी के लिए आरक्षित किया गया है। बिराल, दुर्गनपुर, हरियाखेड़ा, महलजना, कमरुद्दीननगर, गढ़मलपुर को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछड़ी जाति के लिए हुसैनाबाद भनवाड़ा, रसूलपुर दभेड़ी, जोगिया खेड़ा, फुगाना, अलीपुर अटेरना, मोहम्मदपुर रायसिंह, इटावा, खिजरपुर, सराय, मिंडकाली को आरक्षित किया गया। महिलाओं के लिए हुसैनपुर कलां, नगवा, डूंगर, बिटावदा, गढ़ी नौआबाद, हबीबपुर सीकरी, खानपुर, कुरावा, कल्याणपुर, राजपुर छाजपुर, लोई, टोड़ा को आरक्षित किया गया। ब्लाक के अन्य गांव अनारक्षित रहेंगे।
शाहपुर ब्लॉक
गांव कितास और खुब्बापुर को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। गोयला, उमरपुर, खेड़ी सूडियान को एससी के लिए आरक्षित किया गया है। ओबीसी महिला के लिए बसधाड़ा, सोहजनी तागान, हजूरनगर, चांदपुर को आरक्षित किया गया। ओबीसी के लिए पुरबालियान, पलड़ी, भौराकलां, डबल, पलड़ा, बहादरपुर गढ़ी, शाहजुड्डी को आरक्षित किया गया। महिला के लिए दिनकरपुर, काकड़ा, जीवना, धनायन, निजामपुर, दुल्हैरा, कमालपुर, मुंडभर को आरक्षित किया गया। ब्लाक के बाकी गांव अनारक्षित रहेंगे।
खतौली ब्लॉक
एससी महिला के लिए भूपखेड़ी, चिंदौड़ा, लोहड्डा, रामपुर, बुआड़ा खुर्द, वाजिदपुर खुर्द को रखा गया। एससी के लिए खेड़ी चौगांवा, कैलावड़ा कलां, सठेड़ी, नंगला चढ़ाव, खांजाहपुर, दाहौड़, भैंसी, भटोड़ा, सिकंदरपुर खुर्द, मोघपुर, दूधाहेड़ी को आरक्षित किया गया। ओबीसी महिला के लिए रतनपुरी, जसौला, पमनावली, गालिबपुर, सादपुर, सरधन, पुरमाफी, अंबरपुर मथेड़ी को रखा गया। ओबीसी के लिए नावला, गंगधाड़ी, खोकनी, मुजाहिदपुर, मढकरीमपुर, फहीमपुर खुर्द, लाड़पुर, खेड़ी रांगड़ान, चित्तौड़ा, भलवा, खेड़ी कुरैश, याहियापुर, इस्लामाबाद, बाहपुर को आरक्षित किया गया। महिला के लिए फुलत, भायंगी, अंती, मोहिद्दीनपुर, मुबारिकपुर, उमरपुर लिसौड़ा, खेड़ी तगान, युसूफपुर पीपलहेड़ा, अंतवाडा, समौली, बड़सू, ताजपुर, तुलसीपुर, छछरपुर को आरक्षित किया गया। ब्लाक के बाकी गांव अनारक्षित रहेंगे।
जानसठ ब्लॉक
जानसठ ब्लाक में सोहजनी, जडवड, सिकंदरपुर, राटौर को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया। एससी के लिए रामराज उर्फ समाना, कैलापुर जसमौर, टंडेढ़ा, कासमपुर खोला, जंधेड़ी, मंदौड़ को आरक्षित किया गया। ओबीसी महिला के लिए कैथोड़ा, रसूलपुर गढ़ी, पुट्ठी इब्राहिमपुर, मेहलकी, घटायन उत्तरी, नंगला कबीर को रखा गया। ओबीसी के लिए मुझेड़ा सादात, काटका, खेड़ी सराय, दाहखेड़ी, चुड़ियाला, हुसैनपुर, सिखेडा, तुरहेड़ी, जीवनपुरी, हंसावाला, कासमपुर भुम्मा को रखा गया है। महिला के लिए भुम्मा, सालारपुर, बेहड़ा अस्सा, सिखरेड़ा, खुजेड़ा, अहरोड़ा, भलेड़ी, ढांसरी, नंगली खेपड़, मंतोड़ी, बहादरपुर मनफोड़ा को आरक्षित किया गया है। बाकी गांव अनारक्षित रहेंगे।

मोरना ब्लॉक
एससी महिला के लिए रहकड़ा, खोखनी, कादीपुर, एससी के लिए तिस्सा, गादला, रूड़कली, सिकंदरपुर, बेहड़ा थ्रू को आरक्षित किया गया। ओबीसी महिला के लिए बेहड़ा सादात, भुवापुर, इलाहाबास, छछरौली, नन्हेडी को आरक्षित किया गया। ओबीसी के लिए भोपा, ककराला, रसूलपुर, बेलड़ा, युसूफपुर, फिरोजपुर बांगर, कसौली, भेडाहेड़ी, वजीराबाद को आरक्षित किया गया। महिला के लिए आरक्षित गांवों में खाईखेड़ा, किशनपुर, दौलतपुर, खरपौड़, निरगाजनी, रहमतपुर, शुक्रतारी, ककरौली, शुक्रताल खादर शामिल है। ब्लाक के बाकी गांव अनारक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed