फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saw the saint's jacket, put it on the forehead and became emotional Maurya

संत की जैकेट देखी, माथे पर लगाया और भावुक हो गए मौर्य

Thu, 14 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Saw the saint's jacket, put it on the forehead and became emotional Maurya
शुकतीर्थ में वट वृक्ष की परिक्रमा करते केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ की धार्मिक यात्रा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वीतराग स्वामी कल्याण देव की श्रद्धा और भक्ति में लीन हो गए। शुकदेव आश्रम के संग्रहालय में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने जैसे ही उन्हें अपने गुरु की फटी हुई जैकेट दिखाई, मौर्य ने उसे हाथों में लेकर माथे पर लगाए रखा। शिक्षा ऋषि की सादगी की बातें सुनकर वह भावुक हो गए।
विज्ञापन

ब्रह्मलीन वीतराग संत की 18वीं पुण्यतिथि पर भागवत पीठ में पधारे सूबे के उप मुख्यमंत्री की संत और महात्माओं के प्रति श्रद्धा ने सभी को अभिभूत किया। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर आश्रम के हेलीपैड पर उतरा, ट्रस्ट सचिव कुंवर देवराज पंवार, मदरहुड यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के कुलपति नरेंद्र कुमार शर्मा, कथा व्यास अचल शास्त्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। इसके बाद मौर्य ने चरण स्पर्श कर स्वामी ओमानंद का आशीर्वाद लिया और श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय और आश्रम के मध्य बनाए गए व्यास सेतु एवं परीक्षित द्वार का लोकार्पण किया। वेद मंत्रोच्चार के बीच संत विभूति के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने शिक्षा ऋषि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। स्मृति यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद उपमुख्यमंत्री ने महामुनि श्री शुकदेव के साक्षी अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा की। कथा व्यास सुमन कृष्ण शास्त्री के मंत्रपाठ के बीच उन्होंने श्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। विनम्रता से मौर्य ने पुरोहितों, आचार्यों और विद्वानों को नमन किया। डोंगरे जी भागवत भवन में पहुंचने पर उन्होंने शुकतीर्थ के संत और महात्माओं को प्रणाम कर स्वामी कल्याण देव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समारोह के मंच पर स्वामी ओमानंद ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप, शॉल, शुकतीर्थ साहित्य और प्रसाद भेंट किया। ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश और उपाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी मुन्नी लाल रंगा ने मौर्य का आश्रम में पधारने पर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी भाजपा की ओर से उन्हें माला पहनाई। स्वामी ओमानंद के संबोधन के दौरान कई प्रसंगों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने बार-बार हाथ जोड़कर संतों के आगे शीश झुकाया। सभा के उपरांत जैसे ही मौर्य वीतराग संत की स्मृतियों के संग्रहालय में पहुंचे, वहां शिक्षा ऋषि के वस्त्र, भोजन के पात्र और खड़ाऊ देखकर नतमस्तक हो गए। स्वामी ओमानंद ने अपने गुरु की फटी हुई जैकेट दिखाई तो डिप्टी सीएम ने उसे माथे से लगा लिया। मौर्य ने शुकतीर्थ त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट महासचिव केके विज, पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, सुधीश प्रकाश, दिनेश गर्ग, कपिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परोपकार और करुणा मानव जीवन का भूषण : ओमानंद
शुकतीर्थ। स्वामी ओमानंद ने कहा कि जिस व्यक्ति के अंदर करुणा और परोपकार का भाव है, उसका जीवन सफल है। गुरुदेव ने स्वामी विवेकानंद और महात्मा बुद्ध के विचारों को जीवन में आत्मसात किया और गांव-गांव शिक्षा की अलख जगाई। शुकतीर्थ भगीरथी गंगा और भागवत ज्ञान गंगा का संगम है। यह भागवत की जन्मभूमि है। महान संत ने शुकतीर्थ के अलावा हस्तिनापुर, कुरुक्षेत्र और वैष्णो देवी तीर्थ को जनसुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाई। परोपकार जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। दूसरों के दुखों को दूर करने वाला ही असली परोपकारी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भगीरथ की तरह शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा लाएं।
वीतराग संत ने बनाया अलौकिक तीर्थ : अग्रवाल
शुकतीर्थ। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याण देव के तप से भागवत भूमि देश का अलौकिक तीर्थ बन गया है। शिक्षा, चिकित्सा और अन्य धर्मार्थ क्षेत्र में सैकड़ों संस्थाएं स्थापित कर उन्होंने समाजोत्थान में ध्रुव स्थान हासिल किया। वर्तमान में धार्मिक नगरी में सबसे बड़ी जरूरत गंगा के निरंतर प्रवाह की है। यहां प्रतिवर्ष चार मेले भी लगते हैं। लाखों श्रद्धालु हर साल तीर्थ में आते हैं, जल के बिना उन्हें निराशा होती है। उप मुख्यमंत्री गंगा की धारा लाने की पुरानी मांग को पूरा करें।
मेधावियों को मौर्य ने किया सम्मानित
शुकतीर्थ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षा ऋषि द्वारा स्थापित शिक्षण संस्था के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कल्याणकारी इंटर कालेज बघरा के मेधावी आदेश कुमार, अनुराग चौधरी, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा के नमन सिंघल, अभिनव देशवाल, पीटी उषा इंटर कालेज तितावी से दिव्या, आकांक्षा, स्वामी कल्याणदेव इंटर कॉलेज बघरा से तनु, नासरा मिर्जा, कल्याणकारी इंटर कॉलेज जागाहेड़ी से आकांक्षा, निधि, जनता इंटर कॉलेज भोपा से इशिका जावला, अभिजीत, इंटर कालेज भोकरहेड़ी से शिवांक, वंश गुप्ता, महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना से देवराज व आदित्य कसाना को प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार, जितेंद्र वर्मा, एसके शर्मा, कैप्टन प्रवीण कुमार, पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
मौर्य को भेंट किया ऋषि दयानंद का ग्रंथ
शुकतीर्थ। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने उप मुख्यमंत्री को ऋग्वेदादि भाष्य भूमिका ग्रंथ भेंट किया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान गजेंद्र राणा, डॉ. नीरज शास्त्री, राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ की ओर से सरदार बलविंद्र सिंह, ओम प्रकाश धीमान, नरेश विश्वकर्मा ने उप मुख्यमंत्री को भगवान विश्वकर्मा का चित्र भेंट किया। विश्वकर्मा एकता समिति अध्यक्ष नाथीराम धीमान और महामंत्री बिजेंद्र कुमार धीमान ने मौर्य को वीतराग संत का चित्र भेंट किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह धीमान, भूले राम धीमान, शिव कुमार, धीरेंद्र, राजेंद्र, योगेंद्र, योगेश, विनोद, बृजेश मौजूद रहे।
दवा एसोसिएशन ने दी प्रभु राम की प्रतिमा
शुकतीर्थ। दवा व्यापार एसोसिएशन के नेतृत्व में दवा व्यापारियों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को मांगपत्र भी उप मुख्यमंत्री को दिया। मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, महामंत्री अक्षय मित्तल, राजेश जुनेजा, रामवीर, पुष्पेंद्र मलिक, सुनील चौधरी, अमित चौधरी, तरुण सिवाच और संजीव वर्मा आदि ने मौजूद रहे।
यह रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, एमएलसी वंदना वर्मा, भाजपा के जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक, अशोक कंसल, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, राजू अहलावत, जोगेंद्र वर्मा, अमित राठी, सत्यप्रकाश रेशु, रमेश मलिक, सचिन सिंघल, वैभव त्यागी, अचिंत मित्तल, यशवीर सिंह, अभिमन्यु मित्तल, प्रदीप निर्वाल, इरम जैदी, राकेश कुमार, फूलचन्द, बबलू गुर्जर, डॉ. वीरपाल सहरावत, धर्मपाल राठी, सतनाम बंजारा, रविंद्र बेनीवाल, पंकज माहेश्वरी और देवेंद्र चेयरमैन उपस्थित रहे।
संतों ने भी भावपूर्ण स्मरण किया
शुकतीर्थ। वीतराग स्वामी कल्याण देव के श्रद्धांजलि समारोह में शुकतीर्थ के संतों ने भी भावपूर्ण स्मरण किया। स्वामी वेददास, महामंडलेश्वर गोपालदास ने उपमुख्यमंत्री को संतों की ओर से सम्मानित किया। स्वामी भरत देव, विष्णु आचार्य, कृपालदास, अजय कृष्ण महाराज, विनोद शर्मा आदि मंचासीन रहे। शुकदेव आश्रम में पूजा और अनुष्ठान के कार्यों में आचार्य गिरीश चंद उप्रेती, आचार्य प्रदीप, आचार्य अरुण, विकास, सुमन शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, अरुण, प्रदीप, श्याम शास्त्री, शैलेष शर्मा, शुभम शर्मा ने दायित्व निभाया।
कारगिल युद्ध के शहीदों को मौर्य ने किया नमन
शुकतीर्थ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कारगिल शहीद स्मारक पर युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्मारक पर स्थापित सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बो, राजगुरु और वीतराग स्वामी कल्याण देव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक मांगेराम ने युद्ध के विषय में जानकारी दी। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेशचंद त्यागी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, कैप्टन सुधीश फौजी, राजेन्द्र राठी, प्रवेंद्र राठी, गुड्डू फौजी मौजूद रहे।

हनुमत धाम में मौर्य ने किया पूजन
शुकतीर्थ। शुकदेव आश्रम से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्वामी ओमानंद के साथ हनुमत धाम पहुंचे, जहां ट्रस्टी आरके टंडन आदि ने उनका स्वागत किया। हनुमत धाम में उन्होंने वीर हनुमान का पूजन किया। साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। हनुमतधाम में नवनिर्मित चार कमरों का मौर्य ने लोकार्पण किया। उधर, अंतिम कार्यक्रम गंगा घाट पर हुआ, जहां उपमुख्यमंत्री ने गंगा पूजन किया। गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, अरुण गर्ग, देवेन्द्र आर्य, महेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed