{"_id":"643809a60421c723020f559c","slug":"savita-verma-became-the-chairman-and-bhupendra-singh-became-the-deputy-chairman-muzaffarnagar-news-c-14-1-189068-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सविता वर्मा सभापति और भूपेंद्र सिंह उप सभापति बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सविता वर्मा सभापति और भूपेंद्र सिंह उप सभापति बने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड मुजफ्फरनगर में सभापति, उपसभापति का निर्वाचन कूकड़ा मंडी समिति कार्यालय पर हुआ। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सविता वर्मा सभापति, भूपेंद्र सिंह उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
समिति में संचालक पद पर परमेंद्र कुमार, सुरेश पाल, मनीष, सतीश, ब्रहम सिंह, सिद्धार्थ बालियान, परविंदर कुमार,पविंद्र कुमार, मीनू निर्विरोध संचालक एवं नरेंद्र सिंह प्रजापति नामित संचालक को निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित घोषित किया। समिति कार्यालय पर सभी उपस्थित सहकारी से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निर्वाचित सभापति को माला पहना कर एवं पुष्प भेंट कर जोरदार स्वागत किया। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख सदर अमित कुमार, सहकारिता से जुड़े पुरकाजी के पूर्व चेयरमैन कमरुज्जमा, ऋषि पाल, यशपाल सिंह, नवाब सिंह तुगलकपुर, भीष्म सिंह, विनोद जैन, श्याम सिंह सैनी, जितेंद्र कुचछल आदि उपस्थित रहे।