फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saved a woman who had committed suicide with children

बच्चों संग आत्महत्या करने पहुंची महिला को बचाया

Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Saved a woman who had committed suicide with children
बच्चों संग आत्महत्या करने पहुंची महिला को बचाया
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। पति से झगड़ा कर मायके जाने की बात कहकर निकली महिला दो बच्चों के साथ आत्महत्या के इरादे से गंगनहर पुल पर जा पहुंची। जैसे ही महिला ने नहर में कूदने का प्रयास किया, उसे पहले से देख रहे पुलिसकर्मियों ने बचा लिया।

ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी महिला की शादी सहारनपुर जनपद के गांव खंडलाना में हुई है। महिला के दो बच्चे भी हैं। सोमवार को महिला ससुराल से मायके जाने की बात कहकर निकली और आत्महत्या के इरादे से गंगनहर पुल पर जा पहुंची। उस समय गंगनहर पुल पर एसआई गणेश शर्मा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे, जो महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देख उसे वॉच करने लगे। काफी देर तक महिला गंगनहर पुल पर ही दोनों बच्चों के साथ चहलकदमी करती रही। इसके बाद जैसे ही उसने दोनों बच्चों के साथ गहरे पानी में कूदने के इरादे से पुल की रेलिंग पर चढ़ने का प्रयास किया, एसआई ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। महिला से पूछताछ की गई तो उसने पति पर अकारण मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए उससे आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही। इस पर पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को सूचना देकर मौके पर बुलवाया, जिसके बाद महिला को समझाबुझाकर उसके मायके भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed