मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में भाग लिया।
शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डा. ब्रज गोपाल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक विपिन सैनी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद की भावना विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करती है, वहीं उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। प्रबंधक देवराज पंवार ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सावेज खान बीए तृतीय वर्ष तथा छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तनु बीए प्रथम वर्ष को चैंपियन घोषित किया गया। डा. फरहाना राना, सोनम, अंजली, सतेंद्र कुमार, रंधीर कुमार, डा. प्रियंका, रोजी शर्मा, विपिन कुमार, धीरज, सोनम पंवार, वंदना, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, दुष्यंत, कृष्ण कुमार, प्रमोद, मंतोष आदि का सहयोग रहा।