{"_id":"605e24698ebc3edb53730276","slug":"satyam-sets-national-record-in-weight-lifting-muzaffarnagar-news-mrt531869417","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम ने वेट लिफ्टिंग में बनाया नेशनल रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम ने वेट लिफ्टिंग में बनाया नेशनल रिकॉर्ड
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव बरवाला निवासी सत्यम बालियान ने गाजीपुर में गत 17 से 25 मार्च तक हुई नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की बेंच प्रेस और स्क्वॉट स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। शुक्रवार को गांव लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
पॉवर लिफ्टिंग के वेस्ट जोन के सचिव और कोच पारुल त्यागी ने बताया कि गांव बरवाला निवासी सत्यम वेट लिफ्टर है। उसने गत 17 से 25 मार्च तक जनपद गाजीपुर में हुई नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए दो नए नेशनल रिकॉर्ड कायम किए। चैंपियनशिप की बेंच प्रेस स्पर्धा में सत्यम ने 165 किलो वजन उठाकर पिछले नेशनल रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
स्क्वॉट स्पर्धा में भी सत्यम ने 282 किलो वजन उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को सत्यम पदक जीतकर गांव लौटा तो परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने भी उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह, कालूराम, सतेंद्र, धर्मपाल सिंह, राममेहर, जयपाल सिंह और शेर बहादुर आदि मौजूद रहे।