फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satyam of Kinauni won bronze medal for Odisha

किनौनी के सत्यम ने उड़ीसा के लिए जीता कांस्य पदक

Thu, 13 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Satyam of Kinauni won bronze medal for Odisha
मुजफ्फरनगर :::::::::: क्याकिंग स्पर्धा में पदक जीतने के बाद टीम के साथ सत्यम बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नेशनल खेलों की कयाकिंग स्पर्धा में सत्यम का मिली कामयाबी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गुजरात में संपन्न हुए नेशनल खेलों में किनौनी गांव के सत्यम बालियान ने कयाकिंग की के-2 स्पर्धा में उड़ीसा की ओर से कांस्य पदक जीता। कामयाबी के बाद अब होनहार खेलो इंडिया की स्पर्धा की तैयारियों में जुट गया है।
किनौनी गांव के किसान राजीव बालियान के बेटे सत्यम बालियान ने नेशनल खेलों में उड़ीसा की ओर से भाग लिया। कयाकिंग के-2 की 1000 मीटर स्पर्धा में सत्यम ने अपने साथी सूरज के साथ 3.47.90 का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। प्रतिस्पर्धा में सर्विसेज की टीम ने गोल्ड और मध्य प्रदेश की टीम ने रजत पदक जीता है। साबरमती नदी में यह प्रतिस्पर्धा कराई गई थी। कामयाबी से किसान के परिवार में खुशी का माहौल बन गया। सत्यम ने बताया कि वह जल्द ही अपने गांव लौटेगा।
विज्ञापन

रुड़की से साई सेंटर उड़ीसा पहुंचा सत्यम
कयाकिंग का शौक सत्यम को उत्तराखंड के रुड़की से लगा। यहीं से उन्होंने स्पोर्ट्स अॅथारिटी ऑफ इंडिया के उड़ीसा सेंटर के लिए ट्रायल दिया और कामयाबी हासिल की। वर्तमान में वह उड़ीसा में रहकर ही खेल का अभ्यास कर रहा है। यहीं से उड़ीसा की टीम में सत्यम का चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने जताई खुशी
सत्यम की कामयाबी पर पिता राजीव बालियान, माता सरिता बालियान ने खुशी जताई। परिवार के हरेंद्र बालियान ने कहा कि खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है।

अब खेलो इंडिया में दम दिखाने की तैयारी
कयाकिंग के होनहार सत्यम अब खेलो इंडिया की प्रतिस्पर्धा में दम दिखाने की तैयारी में जुट गया है। उसने बताया कि जनवरी माह में इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed