{"_id":"69e296fd3817ec34c20ea73b","slug":"satyam-baliyan-won-gold-and-silver-medals-in-police-water-sports-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1016-169414-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सत्यम बालियान ने पुलिस जल क्रीड़ा में जीता स्वर्ण और रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सत्यम बालियान ने पुलिस जल क्रीड़ा में जीता स्वर्ण और रजत पदक
Sat, 18 Apr 2026 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सत्यम बालियानबुढ़ाना मोड से आई खबर का फोटो
बुढ़ाना मोड़। उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस क्लस्टर खेलों में उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल सत्यम बालियान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कयाकिंग प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। देशभर से लगभग 15 टीमों ने हिस्सा लिया।
गांव किनौनी के रहने वाले सत्यम बालियान ने अपनी टीम के साथ एक हजार मीटर के-4 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पांच सौ मीटर के-2 स्पर्धा में रजत पदक भी हासिल किया। सत्यम उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।
उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में इलाहाबाद में रहकर अभ्यास कर रहे हैं। सत्यम खेल कोटे के माध्यम से पुलिस सेवा में आए थे। उनका पूर्व प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। वह राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई बार पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
अब सत्यम आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जुटे हैं। उनके पिता राजीव कुमार किसान हैं। सत्यम की इस उपलब्धि से उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।