फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saturday night was the coldest of the month

इस माह की सबसे सर्द रही शनिवार की रात

Mon, 23 Nov 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Saturday night was the coldest of the month
इस माह की सबसे सर्द रही शनिवार की रात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नवंबर माह में ही सर्दी सितम ढाने लगी है। शनिवार की रात इस माह की सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.2 दर्ज किया गया, जो अभी तक सबसे कम तापमान है। पारा लगातार गिरने से सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। दिन में सर्द हवा भी धूप के असर को कम कर रही है।

कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। यहां का भी दिन और रात का तापमान कम हो रहा है। दो दिनों से सर्द हवा चल रही है, जिससे नवंबर माह में ही ठंड बढ़ गई है। शनिवार को भी दिन में अच्छी धूप निकली, मगर ठंडी हवा चलने के कारण धूप का असर कम महसूस हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.0 तथा न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान नवंबर माह में अब तक का सबसे कम तामपान है। दोनों तापमान कम होने के कारण दिन में भी कंपकंपा देेने वाली वाली ठंड पड़ रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजारों में सर्दी से बचाव के लिए सर्दी के कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। उधर, ठंड बढऩे से सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को रैन बसेरों में रहने वालों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

दिनांक---- अधिकतम तापमान---- न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस
17 नवंबर-- 25.6 -------- 10.5
18 नवंबर-- 24.9 -------- 11.4
19 नवंबर-- 23.6 -------- 8.6
20 नवंबर-- 24.7 -------- 8.0
21 नवंबर-- 22.6 -------- 8.2
22 नवंबर-- 23.0 -------- 6.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed