फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Satish Latian won three medals in Hukum Chand Memorial Badminton

Muzaffarnagar News: हुकुम चंद मेमोरियल बैडमिंटन में सतीश लाटियान ने जीते तीन पदक

Wed, 25 Jan 2023 04:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Satish Latian won three medals in Hukum Chand Memorial Badminton
स्वर्गीय हुकुम चंद मलिक मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन पर न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित बाबू हुकुम चंद मलिक मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन दमदार मुकाबले हुए। अधिवक्ता सतीश लाटियान ने सबसे ज्यादा तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। सुपर वेटनर्स डबल्स में अमित तायल और राकेश कश्यप की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।

बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बताया कि सर्विस क्लब में आयोजित सुपर वेटनर्स में डबल में अमित तायल एवं राकेश कश्यप ने प्रेमदत्त त्यागी और केपी सिंह की जोड़ी को मात देकर स्वर्ण पदक जीता। वेटनर्स डबल्स में सतीश लाटियान एवं राहुल चौधरी ने अनुराग और तारिक एडवोकेट की जोड़ी को हराकर पहला स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग में सतीश लाटियान एवं सुधीर बालियान की जोड़ी ने अनुराग और तारिक एडवोकेट को हराया।
विज्ञापन

रेफरी ठाकुर प्रणंजय चौहान और राकेश कुमार रहे। इससे पहले डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव जितेंद्र कुमार ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया। पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, ठाकुर कुंवरपाल सिंह, अनुराग सिंह, प्रेमदत्त त्यागी, सानुज मलिक, राहुल चौधरी, पूर्व डीजीसी फौजदारी दुष्यंत त्यागी, रजनीश पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार और बेंच के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला
बार और बेंच के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला गया। एडीजे रजनीश त्यागी और एडीजे जय सिंह पुंडीर की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए यह मुकाबला जीत लिया।


लक्की डबल्स में इन्हें मिला पदक

अधिवक्ताओं के लक्की डबल्स वर्ग में सतीश लाटियान और प्रेमदत्त एडवोकेट की जोड़ी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकित रस्तोगी एवं अनुराग एडवोकेट की जोड़ी का हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed