‘विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी का बहिष्कार करेंगे’
तितावी। सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान के आंशिक संशोधन के बाद केंद्र सरकार द्वारा पारित अनुसूचित जाति व जनजाति आदेश से 17 अति पिछड़ी जातियों में से कहार, कश्यप, झिवर, प्रजापति, कुम्हार को अन्य पिछड़ा वर्ग की तालिका से बाहर निकाल कर इनकी मुख्य जातियों गौड़, तुरहा, शिल्पकार के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं।
सर्वजन लोक शक्ति पार्टी की ओर से बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि ओमपाल कश्यप ने कहा कि बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले इन 17 अतिपिछड़ी जातियों को आरक्षण देने की बात कही थी और वादा किया था, लेकिन बीजेपी भी उन सभी पार्टियों की तरह झूठी निकली। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम बीजेपी पार्टी का बहिष्कार कर अपनी ताकत दिखा देंगे। राष्ट्रीय महासचिव राजबीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप की धर्मपत्नी ममता कश्यप ने भी सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन राजबीर कश्यप अध्यक्षता भोपाल कश्यप ने की इस मौके पर मुख्य वक्ता रोहताश प्रजापति ,सुनीता कश्यप,रामशरण कश्यप, सतीश कश्यप, भोपाल, महेंद्र, नरेश, जोगेंद्र, ममता, चन्दा, मूर्ति, नेहा कश्यप भारत केसरी,जागन कश्यप, मनीराम, मदन कश्यप मौजूद रहे।